गोदाम में लगी आग, करोड़ों का सामान हुआ खाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहना रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। गोदाम के नजदीक तीन ऑफिस और वाहनों का सर्विस स्टेशन भी आग की चपेट में आ गया।
गोदाम मालिक ने करोड़ों रुपये के नुकसान का दावा किया है। आरोप है कि सूचना देने के तीन घंटे बाद दमकल की गाड़ियां वहां पहुंचीं। मनोज सिंगला का अंबेडकर चौक पर फाइल इलेक्ट्रॉनिक के नाम से शोरूम है।
मोहना रोड पर उनका इलेक्ट्रॉनिक सामान का गोदाम है। इसमें रेफ्रिजरेटर, कंप्यूटर, एसी, एलईडी आदि रखे हुए थे। मंगलवार देर रात करीब दो बजे जब गोदाम के पड़ोस में रहने वाले कंवर सिंह रावत पानी पीने के लिए उठे तो उन्होंने देखा कि गोदाम के अंदर से धूआं उठ रहा है।
उन्होंने तुरंत 100 नंबर पर संपर्क किया और गोदाम मालिक को सूचना दे दी। गोदाम मालिक अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए, तब तक स्थिति बिगड़ चुकी थी। आग की लपटें छत से निकलने लगीं।
दमकल कर्मियों पर लगा देरी का आरोप
फायर स्टेशन के 102 नंबर पर जब फोन किया गया, तो लगातार बिजी टोन सुनाई दी। काफी देर बाद दमकल कर्मियों ने फोन उठाया भी तो कर्मचारियों के न होने की बात कहकर बात मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
सूचना पर सिटी थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने फायर स्टेशन पर फोन कर दमकल कर्मियों को तुरंत आने के लिए कहा।
करीब दो घंटे बाद दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन गाड़ी में पानी कम होने की वजह से आग पर काबू पाना मुश्किल था। आसपास के लोगों के रोष को देखते हुए अन्य फायर स्टेशनों से संपर्क साधा गया।
सुबह करीब पांच बजे दमकल की आठ गाड़ियां वहां पहुंचीं। खासी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। पुलिस गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे से आग लगने की वजह पता लगाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल, शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह बताया जा रहा है।