फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   War broke out between the Chief Ministers of Delhi-Haryana over free schemes

Delhi: मुफ्त योजनाओं को लेकर दिल्ली-हरियाणा के CM में छिड़ी जंग, जानिए क्या है पूरा मामला

Sun, 03 Sep 2023 03:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 03 Sep 2023 03:16 PM IST
सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बहुत सी ऐसी पार्टियां हैं, जो नारे लगाती हैं कि ये मुफ्त लो, वो मुफ्त लो।

विज्ञापन
War broke out between the Chief Ministers of Delhi-Haryana over free schemes
दिल्ली सीएम केजरीवाल और हरियाणा सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो

विस्तार

फ्री की सुविधाओं पर दिल्ली और हरियाणा के मुख्यमंत्री रविवार सुबह आमने-सामने आ गए। फ्री की सुविधाओं वाले बयान पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री को संबोधित किया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम दिल्ली में फ्री और विश्वस्तरीय शिक्षा देते हैं, फ्री और विश्वस्तरीय इलाज देते हैं। फ़्री और 24 घंटे बिजली देते हैं, पानी देते हैं। पंजाब में भी हमने ये सब काम शुरू कर दिए हैं। जनता इन सुविधाओं से बहुत खुश है। जल्द ही हरियाणा के लोगों को भी इसका फ़ायदा मिलेगा।

विज्ञापन


दरअसल, इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बहुत सी ऐसी पार्टियां हैं, जो नारे लगाती हैं कि ये मुफ्त लो, वो मुफ्त लो। मगर मुफ्त की आदत लगाने की बजाय हमारी सरकार की प्राथमिकता काम करने वाले व्यक्ति की आवश्यताओं को पूरा करके उसके हुनर को निखार कर उसका विकास करना है।

विज्ञापन


आप के हरियाणा के अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आप के लिए हरियाणा एक बेहतर राज्य है। उनके अनुसार, हरियाणा में आप का अब मजबूत संगठन बन चुका है। पार्टी की नीतियों और अरविंद केजरीवाल के काम से प्रभावित होकर बड़े स्तर पर लोग आप से जुड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed