फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vyapam recruitment scam: CBI has sought a copy of the documents and pen drive

व्यापम भर्ती घोटाला : सीबीआई ने मांगी दस्तावेजों की कॉपी और पेन ड्राइव

Fri, 17 Jun 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Jun 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
Vyapam recruitment scam: CBI has sought a copy of the documents and pen drive
- फोटो : PTI

हाईकोर्ट ने सीबीआई की याचिका पर व्यापम भर्ती घोटाले के व्हिसल ब्लोअर से जवाब मांगा है। सीबीआई ने उन दस्तावेजों की कॉपी व पेन ड्राइव दिलाने की मांग की है, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए हैदराबाद के सीएफएसएल लैब भेजा गया है।

विज्ञापन


व्हिसल ब्लोअर ने इन दस्तावेजों से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए इनकी सत्यता की जांच करवाने की मांग की है। कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के लिए 11 जुलाई की तारीख तय की है।
विज्ञापन


जस्टिस पीएस तेजी ने मामले में व्हिसल ब्लोअर श्रीमान एक्स को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सीबीआई ने दस्तावेजों की कॉपी व पेन ड्राइव की मांग करते हुए कहा कि इससे मामले की जांच में मदद मिलेगी और दस्तावेजों से छेड़छाड़ के आरोपों की भी जांच हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लैब ने यह दस्तावेज सीबीआई को देने से मना कर दिया था

Vyapam recruitment scam: CBI has sought a copy of the documents and pen drive

हैदराबाद स्थित लैब ने यह दस्तावेज सीबीआई को देने से मना कर दिया था। एजेंसी ने इसके बाद अपने वकील के जरिये हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दस्तावेज की मांग की है। हाईकोर्ट ने सीबीआई के आग्रह पर ही दस्तावेजों को जांच के लिए हैदराबाद भेजा था।

बता दें कि व्हिसल ब्लोअर ने याचिका दायर कर गिरफ्तारी व पूछताछ से संरक्षण मांगा था। हाईकोर्ट ने उसकी याचिका पर सुनवाई के बाद फरवरी में उसे यह राहत प्रदान की थी।

याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई के दौरान श्रीमान एक्स के वकील बदर मेहमूद ने एजेंसी की मांग का विरोध करते हुए कहा कि जब वह आरोपियों को पहले ही क्लीन चिट दे चुकी है तो अब दस्तावेजों की जांच की मांग क्यों कर रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 40 सदस्यीय एसआईटी जुलाई 2015 से व्यापक भर्ती घोटाले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed