फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Voters will come out on the road to show their strength in delhi elections 2020

दिल्ली का रण : अपनी ताकत दिखाने आज निकलेंगे वोटर, सुबह 8 से शाम 6 बजे तक मतदान

Sat, 08 Feb 2020 12:10 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sat, 08 Feb 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Voters will come out on the road to show their strength in delhi elections 2020
भारत में मतदान - फोटो : पीटीआई

दिल्ली के मतदाता आज अपने वोट की ताकत दिखाने के लिए सड़कों पर निकलेंगे। मतदाता ईवीएम का बटन दबाकर 5 साल के लिए नई सरकार चुनेंगे। इस दौरान मतदाताओं की नजर आम आदमी पार्टी (आप), भाजपा व कांग्रेस की ताकत और कमजोरी पर रहेगी। मतदान सुबह 8 से शाम 6 बजे तक 13750 केंद्रों पर होगा।

विज्ञापन


मतदाता के मन पर छाने के लिए तीनों दलों ने बीते एक माह में चुनाव प्रचार के दौरान कई तरह के सियासी दांव चले। अपनी सियासी चालों से आप हैट्रिक लगाना चाह रही है, जबकि 21 साल से दिल्ली की सत्ता से बाहर रही भाजपा दिल्ली फतह करने की तैयारी में है। कांग्रेस भी सात साल बाद दोबारा सत्ता हासिल करने की होड़ में है।

विज्ञापन

कुल मतदाता: 1,47,86,382
पुरुष : 81,05,236
महिला: 66,80,277
थर्ड जेंडर: 869
अभी तक सबसे ज्यादा 2015 में 67 फीसदी मतदान

आम आदमी पार्टी (ताकत) 
  • बीते पांच साल से फ्री पानी व सस्ती बिजली का तोहफा, महिलाओं को बस में मुफ्त सफर।
  • शिक्षा का मॉडल देने का दावा।
  • मोहल्ला क्लीनिक समेत स्वास्थ्य का तीन स्तरीय मजबूत ढांचा।
  • सीसीटीवी कैमरा और फ्री वाई-फाई सुविधा की शुरुआत।
  • मुख्यमंत्री केजरीवाल का चेहरा।

कमजोरी
  • लास्ट माइल कनेक्टिविटी समेत बसों की हालत खराब।
  • खराब सड़कें।
  • साफ व 24 घंटे पानी की आपूर्ति न कर पाना।
  • एक व्यक्ति पर टिकी पार्टी, संगठन कमजोर।
  • यमुना की सफाई व वायु प्रदूषण।

भाजपा की ताकत और कमजोरी

ताकत
  • अनधिकृत कॉलोनियों को पक्का करना। झुग्गी-बस्ती का पुनर्वास।
  • प्रदूषण में कमी लाने के लाने के लिए हाईवे का निर्माण।
  • मजबूत संगठन, बूथ स्तर पर पकड़।
  • राष्ट्रवाद का एजेंडा, आक्रामक चुनाव प्रचार।
  • सीलिंग से राहत दिलाने के लिए कानून।

कमजोरी
  • सीएए/एनआरसी के खिलाफ चल रहा विरोध प्रदर्शन।
  • केंद्र सरकार के अधीन दिल्ली पुलिस, क्राइम ग्राफ का ऊंचा होना।
  • एमसीडी के खिलाफ सत्ता विरोध।
  • मुख्यमंत्री पद का चेहरा न होना और प्रदेश नेताओं में मतभेद।
  • 21 साल सत्ता से दूरी, पिछले चुनाव में सिर्फ तीन सीट।
विज्ञापन

कांग्रेस की ताकत और कमजोरी

मजबूती
  • दिल्ली में शीला दीक्षित सरकार के किए गए 15 साल के काम।
  • सीएए/एनआरसी के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन का समर्थन।

कमजोरी
  • प्रदेश स्तरीय नेताओं में तालमेल की कमी।
  • प्रचार अभियान का कमजोर होना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed