फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Voters increased in the capital but decreased in New Delhi Lok Sabha constituency.

Mission Eelection : राजधानी में बढ़े पर नई दिल्ली लोकसभा में कम हुए मतदाता, दक्षिण में सबसे ज्यादा वृद्धि

Sun, 03 Mar 2024 02:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा विनोद डबास, नई दिल्ली
विनोद डबास, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 03 Mar 2024 02:24 AM IST
सार

पांच वर्ष पहले की तुलना में इस क्षेत्र में 8.5 प्रतिशत मतदाता कम हो गए हैं, जबकि अन्य छह लोकसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इन क्षेत्रों में सबसे अधिक दक्षिण दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में मतदाता बढ़े हैं।

विज्ञापन
Voters increased in the capital but decreased in New Delhi Lok Sabha constituency.
नई दिल्ली लोकसभा सीट, demo pic

विस्तार

राजधानी में मतदाताओं की संख्या में इजाफा होने के बावजूद देश का अतिविशिष्ट नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र इससे दूर है। इस क्षेत्र में लगातार मतदाताओं की संख्या में कमी हो रही है। पांच वर्ष पहले की तुलना में इस क्षेत्र में 8.5 प्रतिशत मतदाता कम हो गए हैं, जबकि अन्य छह लोकसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इन क्षेत्रों में सबसे अधिक दक्षिण दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में मतदाता बढ़े हैं।

विज्ञापन


पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान राजधानी 1,43,27,458 मतदाता थे, जबकि दिल्ली चुनाव कार्यालय की ओर से हाल ही में जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार वर्तमान समय में 1,47,18,119 मतदाता हैं। इस तरह गत पांच वर्ष के दौरान राजधानी में 3,90,661 (2.65 प्रतिशत) मतदाता बढ़े हैं, लेकिन इन पांच वर्षों के दौरान नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में 1,36,132 (8.5 प्रतिशत) मतदाता कम हो गए। इस क्षेत्र में पांच साल पहले 16,17,470 मतदाता थे। अब 14,81,338 मतदाता हैं। इतना ही नहीं एक वर्ष के दौरान इस क्षेत्र में 44273 (तीन प्रतिशत) मतदाता कम हुए हैं। गत वर्ष इस क्षेत्र में 15,25,611 मतदाता थे।
विज्ञापन


दक्षिण दिल्ली क्षेत्र में सबसे अधिक 7.4% मतदाता बढ़े
दक्षिण दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इस क्षेत्र में पांच साल पहले 20,67,463 मतदाता थे। अब 1,53,982 (7.4 प्रतिशत) बढ़कर 22,21,445 मतदाता हो गए हैं। मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी के मामले में पश्चिम दिल्ली लोकसभा क्षेत्र दूसरे स्थान पर है। यहां पांच वर्षों के दौरान 1,17,270 (4.9 प्रतिशत) मतदाता बढ़े हैं। वर्तमान में 24,88,831 मतदाता हैं और पांच साल पहले 23,71,1561 मतदाता थे। इसके बाद उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस क्षेत्र में पांच साल पहले 22,90,492 मतदाता थे, जबकि अब 23,81,442 मतदाता हैं। लिहाजा, इस क्षेत्र में 90,950 (चार प्रतिशत) मतदाता बढ़ गए हैं। उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में 93,926 (3.9 प्रतिशत) मतदाता बढ़े हैं। इस क्षेत्र में अब 2,47,2910 मतदाता हैं, जबकि पांच साल पहले 23,78,984 मतदाता थे। चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में पांच साल पहले 15,62,268 मतदाता थे जो अब 16,09,730 हो गए हं। इस तरह इस क्षेत्र में 47,462 (तीन प्रतिशत) मतदाता बढ़ गए हैं। पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में सबसे कम मतदाता बढ़े हैं। इस क्षेत्र में 23,203 (एक प्रतिशत) मतदाता बढ़े। पांच साल पहले यहां 20,39,220 मतदाता थे जो अब 20,62,423 हो गए हैं।


सबसे अधिक व कम मतदाता के मामले में क्षेत्र बदले
राजधानी के सातों लोकसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या अधिक व कम होने के मामले में पांच वर्षों के दौरान क्षेत्रों की स्थिति बदल गई है। नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र सबसे कम मतदाता वाला क्षेत्र बन गया है, जबकि पांच साल पहले चांदनी चौक में सबसे कम मतदाता थे। पांच साल पहले चांदनी चौक क्षेत्र में नई दिल्ली क्षेत्र से 55202 मतदाता कम थे, जबकि अब नई दिल्ली क्षेत्र में उससे 128392 मतदाता कम हैं। पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र सबसे अधिक मतदाता वाला क्षेत्र हो गया है। पांच साल इस मामले में उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा क्षेत्र था। पश्चिम दिल्ली क्षेत्र में उससे 15921 मतदाता अधिक हो गए हैं, जबकि पांच साल पहले उत्तर पश्चिम दिल्ली क्षेत्र में उससे 7423 मतदाता ज्यादा थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed