फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   voter spoiled vote spoiler candidate

वोट कटुआ उम्मीदवारों का वोट काटा वोटरों ने

Tue, 04 Mar 2014 11:15 AM IST
बृजेश सिंह/अमर उजाला, नई दिल्ली
बृजेश सिंह/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 04 Mar 2014 11:15 AM IST
विज्ञापन
voter spoiled vote spoiler candidate

बीते दिल्ली चुनाव में राजधानी के मतदाताओं के नई नए ट्रेंड स्थापित किए है। वोटर्स ने जहा पारंपरिक दलों के मिथ को तोड़ा है वहीं वोटकटुआ उम्मीदवारों को भी सबक सिखाया है।

विज्ञापन


उसी का परिणाम रहा कि बीते चुनाव मैदान में उतरे 880 उम्मीदवारों में से 682 अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए। जिसमें स्वतंत्र, छोटे दलों के साथ बड़ी संख्या में राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के उम्मीदवार भी शामिल है।
विज्ञापन


चुनाव को लेकर दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने हाल ही में चुनाव की विस्तृत रिपोर्ट जारी की है।

682 उम्मीदवारों की जमानत हो गई थी जब्त

voter spoiled vote spoiler candidate

रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में 6 राष्ट्रीय दल, 11 दूसरे राज्य की क्षेत्रीय दल, दो गैर मान्यता प्राप्त पार्टी जिसमें आम आदमी पार्टी भी शामिल है, 222 स्वतंत्र उम्मीदवार और 58 स्थानीय पार्टियों ने हिस्सा लिया।

इन सबके मिलाकर कुल 880 उम्मीदवार मैदान में उतरे। लेकिन इसमें से महज 198 ही अपनी जमानत बचाने में कामयाब रहे, जिसमें 70 जीते भी शामिल है। दिल्ली के मतदाताओं ने मैदान में उतरे 222 उम्मीदवारों में 220 की जमानत जब्त कर ली, महज दो उम्मीदवारों को सफलता मिली।

दूसरे सूबे में तूती बोलने राजनीतिक दलों की बोली भी दिल्ली आकर बंद हो गई। यूपी में सपा की सरकार है लेकिन यहां उसके मैदान में खड़े 25 के 25 उम्मीदवार जमानत नहीं बचा पाए। इसी तरह जेडीयू के 27 में से 26, लोक जनशक्ति पार्टी के 16 में से 16, आरएलडी के खड़े 7 के 7 उम्मीदवार अपनी जमानत बचाने में नाकाम रहे।

AAP के भी 9 उम्मीदवारों नहीं बचा पाए थे जमानत

voter spoiled vote spoiler candidate

दिल्‍ली में वोटर्स ने बदलाव की ऐसी हवा चलाई की राष्ट्रीय दलों को भी बड़ा झटका दिया। बीजेपी के 2, कांग्रेस 11, बसपा के 63, सीपीआई के 10, सीपीएम 3 और एनसीपी के 9 उम्मीदवार अपनी जमानत नहीं बचा पाए।

हवा जरूर आम आदमी पार्टी की चली लेकिन सही उम्मीदवार नहीं उतारने पर वोटर्स ने उनके भी 9 उम्मीदवारों की जमानत जब्त करा दी।

विज्ञापन

इसलिए जब्त होती है जमानत

voter spoiled vote spoiler candidate

चुनाव के दौरान विधानसभा में पड़े कुल हुए मतदान में से वोट के छठवां हिस्सा वहां खड़े प्रत्याशी को मिलना अनिवार्य है। अगर कुल वोटों में से किसी प्रत्याशी को उसके छठां हिस्सा नहीं मिलता है तो उसकी जमानत जब्त हो जाती है।

ऐसे समझे की अगर किसी विधानसभा में कुल 100 वोट पड़ा है तो कम से कम प्रत्येक प्रत्याश्‍ाी को 17 वोट मिलना अनिवार्य है। अगर किसी का वोट इससे कम है तो उसकी जमानत जब्त हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed