{"_id":"b9f3dd91d162d82bed9f75be79e3c4a5","slug":"voter-id-is-not-needed-for-casting-vote-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना वोटर आईडी के भी कर सकेंगे मतदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना वोटर आईडी के भी कर सकेंगे मतदान
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 03 Oct 2014 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिन मतदाताओं के पास वोटर आईडी नहीं है वह भी इस बार वोट डाल सकेंगे बशर्ते उनका नाम वोटर लिस्ट में हो। चुनाव आयोग ने 18 विभिन्न प्रकार के फोटो आईकार्ड को वोटर आईडी की जगह इस्तेमाल करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दाहिया ने दी। उन्होंने बताया कि कोई भी मतदाता पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, बैंकों व डाक विभाग द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत जारी स्मार्ट कार्ड, आर.जी.आई. के एन.पी.आर. के तहत जारी स्मार्ट कार्ड के आधार पर पहचान स्थापित कर कोई भी मतदाता वोट डाल सकता है।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त केन्द्र सरकार, राज्य सरकार, सार्वजनिक क्षेत्रों के उपक्रमों तथा पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान-पत्र भी वोट डालने के लिए मान्य होंगे।
विज्ञापन