{"_id":"a1e4eda798ac8bb1fb710799b6862eb7","slug":"voter-card-form-available-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नहीं लगाने होंगे चुनाव तहसीलदार कार्यालय के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नहीं लगाने होंगे चुनाव तहसीलदार कार्यालय के चक्कर
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 02 Mar 2014 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपका वोटर कार्ड नहीं बना है तो आपको जिला चुनाव तहसीलदार के कार्यालय में फार्म लेने के लिए धक्के खाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
वोटर कार्ड के फॉर्म को घर बैठे ही नेट से डाउनलोड किया जा सकता है। प्रशासन द्वारा वोटर कार्ड बनाने का अभियान खत्म हो चुका है। इसके बावजूद भी कई ऐसे लोग है। जो अभियान के दौरान अपना वोटर कार्ड नहीं बनवा पाए। ऐसे लोग जिला चुनाव तहसीलदार के कार्यालय में जाकर फार्म भर रहे है।
जिला चुनाव तहसीलदार संत लाल ने बताया कि उनके कार्यालय में रोजाना 50 लोग आ रहे है। जो वोटर कार्ड का फार्म भर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई लोग अभी भी व्यस्त होने के कारण फार्म भरने का समय नहीं निकाल पा रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे लोग चीफ इलेक्शन आफिसर वेबसाइट पर जाकर वोटर कार्ड फार्म डाउन लोड कर सकते हैं। जिसके बाद वोटर कार्ड फार्म को भरा जा सकता है। वहीं अगर वोटर कार्ड में किसी तरह की गलती है।
विज्ञापन
तो वेबसाइट पर फॉर्म नंबर आठ भी उपलब्ध है। जिससे डाउनलोड करके गलती ठीक की जा सकती है। संतलाल के अनुसार नामांकन भरने की तिथि तक वोटर कार्ड बनवाया जा सकता है।