फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vodafone distributors spoils of 32.50 million

दिनदहाड़े वोडाफोन डिस्ट्रीब्यूटर से 32.50 लाख की लूट

Tue, 17 Mar 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 Mar 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
Vodafone distributors spoils of 32.50 million

दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में सोमवार दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने वोडाफोन व एमटीएनएल के डिस्ट्रीब्यूटर से 32.50 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के समय कारोबारी कॉरपोरेशन बैंक में रुपये जमा कराने आया था। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने कई राउंड गोलियां चलाईं। फरार होते समय एक बदमाश बाइक से नीचे गिर गया। एक राहगीर ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाश ने उस पर गोलियां बरसा दी। एक गोली राहगीर रोहित अग्रवाल (28) की जांघ में लगी। जख्मी हालत में उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी बदमाश कैश के साथ मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। खबर मिलते ही ज्वाइंट सीपी समेत जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मामला दर्ज कर ज्योति नगर थाना पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़ित कारोबारी मनीष गोयल (27) परिवार के साथ आर्या नगर, सब्जी मंडी इलाके में रहते हैं। मनीष, गोकलपुर इलाके में वोडाफोन, एमटीएनएल के सिम व कैश रिचार्ज कूपन के अलावा पारले बिस्कुट कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। सोमवार दोपहर करीब 12:15 बजे मनीष पारले कंपनी के सेल्स ऑफिसर देवेंद्र सिंह (30) के साथ अपनी आई-20 कार से कबीर नगर स्थित कॉरपोरेशन बैंक की शाखा में कैश जमा कराने पहुंचे थे। मनीष के पास शनिवार व रविवार दो दिन का कैश था।
विज्ञापन


जैसे ही इनकी कार 100 फुटा रोड स्थित बैंक के सामने रुकी, दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने इन्हें हथियार दिखाकर रोकने का प्रयास किया। दो बैगों में 32.50 लाख लिए मनीष ने वहां से भागने का प्रयास किया। लेकिन बदमाशों ने उसे डराने के लिए कई राउड हवा में गोलियां चला दी। दोनों बैग अपने कब्जे में करने के बाद बदमाश बाइक पर बैठकर फरार होने लगे। इस बीच एक बदमाश बाइक से नीचे गिर गया। वहां से गुजर रहे रोहित अग्रवाल नामक एक चीनी कारोबारी ने बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया। पकड़े जाने के डर से बदमाश ने उस पर गोलियां बरसा दी। एक गोली उसकी जांघ में लगी। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। खबर मिलते ही संयुक्त आयुक्त संजय बेनीवाल, डीसीपी आरए संजीव समेत जिले तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed