फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   VK malik gave controversial statement on ballbhgarg dali sace

केंद्रीय मंत्री ने कुत्ते को ईंट मारने से की दलित हत्याकांड की तुलना

Thu, 22 Oct 2015 06:57 PM IST
Updated Thu, 22 Oct 2015 06:57 PM IST
विज्ञापन
VK malik gave controversial statement on ballbhgarg dali sace

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने बल्लभगढ़ में दलित परिवार पर हुए हमले और दो बच्चों की हत्या पर आपत्तिजनक बयान देकर नया विवाद पैदा कर दिया है।

विज्ञापन


सिंह ने कहा कि अगर कोई कुत्ते को ईंट मार दे तो इसके लिए सरकार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी बल्लभगढ़ में हुआ वह एक स्थानीय घटना है जिसके लिए सरकार को दोषी नहीं ठहराया जा सकता।
विज्ञापन


पूर्व सेना प्रमुख ने चार लोगों को जिंदा जला देने की कोशिश किए जाने की तुलना कुत्ते को ईंट मारने से करते हुए इसे मामूली और स्थानीय घटना करार दे दिया।

जबकि इस घटना के संज्ञान में आने के तुरंत बाद एनडीए सरकार के केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने खुद हरियाणा के मुख्यमंत्री को फोन कर पूरे मामले की जानकारी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री को हिदायत दी थी कि इस तरह की घटनाएं आगे न हों। राजनाथ सिंह की हिदायत को अनदेखा करते हुए सरकार के ही दूसरे मंत्री ने इसे मामूली घटना करार दे दिया।

राज्य सरकार ने मामले को सीबीआई को सौंपा

VK malik gave controversial statement on ballbhgarg dali sace

बल्लभगढ़ के सुनपेड गांव में दलित परिवार पर हुए जिस हमले को पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह ने मामूली घटना करार दे दिया उसकी गंभीरता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि हरियाणा सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की है।

बता दें कि मंगलवार भोर में बल्लभगढ़ के सुनपेड गांव में दलित परिवार के सोते हुए चार सदस्यों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई थी। आग में झुलसे दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

जबकि बच्चों की मां बुरी तरह झुलस गई जिसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। इस घटना में जितेंद्र नाम का व्यक्ति भी झुलस गया। घटना के पीछे गांव के ही दूसरी जाति के एक परिवार को दोषी बताया जा रहा है। अब तक इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed