फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vivek Bindra has been trending on social media for last five days due to controversies

सोशल मीडिया पर बिंद्रा की खिंचाई: 'दूसरों को नसीहत, खुद के साथ फजीहत', निंदा में यूजर्स लिख रहे ऐसी बातें

Tue, 26 Dec 2023 08:28 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 26 Dec 2023 08:28 AM IST
सार

मोटिवेशनल स्पीकर बिंद्रा पांच दिनों से सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हो रहे हैं। यूजर्स जमकर उनकी निंदा कर रहे हैं। कभी संदीप माहेश्वरी को लेकर तो कभी अपनी दूसरी पत्नी से मारपीट करने के विवाद में सोशल मीडिया पर उनकी फजीहत हो रही है।

विज्ञापन
Vivek Bindra has been trending on social media for last five days due to controversies
विवेक बिंद्रा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दूसरों को नसीहत, खुद के साथ फजीहत... यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर उस मोटिवेशनल स्पीकर के लिए की जा रही है जिसे, कुछ समय पहले तक लोग प्रेरणास्रोत मानते थे। विवेक बिंद्रा, जिनके सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर अगर फॉलोअर्स जोड़े जाएं तो आंकड़ा तीन करोड़ के आस-पास पहुंचता है। भारी भरकम फैन फॉलोइंग वाले, नामी मोटिवेशनल स्पीकर बिंद्रा पांच दिनों से सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हो रहे हैं। यूजर्स जमकर उनकी निंदा कर रहे हैं। कभी संदीप माहेश्वरी को लेकर तो कभी अपनी दूसरी पत्नी से मारपीट करने के विवाद में सोशल मीडिया पर उनकी फजीहत हो रही है।

विज्ञापन

एक्स पर हैशटैग विवेक बिंद्रा पिछले पांच दिनों से टॉप ट्रेंड में है। इस हैशटैग के साथ यूजर विवेक बिंद्रा की पत्नी यानिका के दो वीडियो शेयर कर उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक वीडियो में यानिका अस्पताल में दिख रही हैं, जहां वह अपने शरीर पर लगे चोट दिखा रही हैं। यानिका फिलहाल दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, दूसरी वीडियो में अपनी पत्नी के साथ वह सोसाइटी प्रांगण में बहस करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
14 दिसंबर को गाजियाबाद निवासी वैभव ने कोतवाली सेक्टर 126 में अपने बहनोई मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के खिलाफ बहन के साथ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया गया था कि बिंद्रा और यानिका की शादी 6 दिसंबर को हुई थी। शादी के बाद दोनों नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा वेस्ट रेजीडेंसी में रह रहे हैं। शादी के अगले दिन ही सात दिसंबर को विवेक बिंद्रा अपनी मां प्रभा से झगड़ा कर रहे थे। 

विज्ञापन

मारपीट से पूरे शरीर पर घाव
इस बात को लेकर नवविवाहिता पत्नी यानिका ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो विवेक ने उसे कमरे में बंद कर दिया। गाली गलौज करते हुए विवेक ने यानिका को इस दौरान बुरी तरह से पीटा। मारपीट की वजह से उनकी पत्नी यानिका के पूरे शरीर पर घाव हैं। कान से सुनाई नहीं पड़ रहा है। बाल नोंचने की वजह से महिला के सिर में भी घाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed