फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vision Fit athletes raise the tricolor at the Boston Marathon

Delhi NCR News: विजन फिट के एथलीटों ने बोस्टन मैराथन में लहराया तिरंगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
- सुनील खेमका और डॉ. सत्येंद्र कुमार ने 42.195 किमी दौड़ पूरी कर बढ़ाया देश का मान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। विजन फिट रनिंग क्लब के दो वरिष्ठ एथलीटों ने अमेरिका में आयोजित बोस्टन मैराथन में शानदार प्रदर्शन कर भारत का गौरव बढ़ाया। क्लब के धावक सुनील खेमका और डॉ. सत्येंद्र कुमार ने 42.195 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण दौड़ पूरी कर तिरंगा लहराया। 68 वर्षीय सुनील खेमका ने मैराथन 6 घंटे 22 मिनट 35 सेकंड में पूरी की। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित किया कि उम्र कभी भी सफलता की राह में बाधा नहीं बनती। दौड़ पूरी करने के बाद उन्होंने फिनिशर मेडल और प्रतिष्ठित सिक्स स्टार मेडल के साथ अपनी खुशी साझा की।


वहीं 68 वर्षीय डॉ. सत्येंद्र कुमार ने मैराथन 4 घंटे 23 मिनट 59 सेकंड में पूरी की। उनका औसत पेस 6 मिनट 16 सेकंड प्रति किलोमीटर रहा, जो इस आयु वर्ग में बेहतरीन माना जाता है। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय क्लब के कोच ईश्वर दयाल के मार्गदर्शन, नियमित अभ्यास और कड़े प्रशिक्षण को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed