{"_id":"66c42cfb3b411ee64a0cbf4e","slug":"vishwa-hindu-parishad-leader-killed-by-pakistan-based-terrorist-harvinder-rinda-news-in-hindi-2024-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विकास बग्गा हत्याकांड: पाकिस्तान में बैठे आतंकी रिंदा ने करवाई थी VHP नेता की हत्या, निशाने पर कई और नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास बग्गा हत्याकांड: पाकिस्तान में बैठे आतंकी रिंदा ने करवाई थी VHP नेता की हत्या, निशाने पर कई और नेता
Tue, 20 Aug 2024 12:21 PM IST
शाहरुख खान
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 20 Aug 2024 12:21 PM IST
सार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने संयुक्त रूप से पंजाब में विश्व हिंदू परिषद नांगल इकाई के अध्यक्ष विकास प्रभाकर उर्फ विकास बग्गा की हत्या मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
vikas bagga
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर रिंदा ने पंजाब के नांगल में विश्व हिंदू परिषद नेता विकास बग्गा की हत्या करवाई है। रिंदा के आदेश पर दुबई से गिरफ्तार किए गए हथियार सप्लायर धरमिंदर कुमार उर्फ कुणाल को हत्या करने वाले आरोपियों को हथियार उपलब्ध कराने के लिए कहा गया था।
यह खुलासा एनआईए की गिरफ्त में मौजूद धरमिंदर कुमार ने किया है। इसके खुलासे से अब आतंकी रिंदा की साजिश का पूरी तरह खुलासा हो गया है। उसने खुलासा किया है कि कई और नेता भी रिंदा के निशाने पर हैं। आरोपी धरमिंदर व उसका साथी दो अगस्त को यूपी के गोंडा में पुलिस की गिरफ्त में आने से बाल-बाल बच गए थे।
ये पुलिस के पहुंचने से कुछ पहले ही गोंडा से निकल गए थे। एनआईए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि धरमिंदर अप्रैल में जेल से बाहर आया था। ये आतंकी रिंदा को सोशल मीडिया पर लाइक करता था और उसे पोस्ट करता रहता था। वह रिंदा से बहुत भी प्रभावित है।
विज्ञापन
आरोपी ने खुलासा किया है कि भाई के कहने पर दुबई से उनके किसी आदमी ने उसे फोन कर हथियार उपलब्ध कराने के लिए कहा था। काउंटर इंटेलिजेंस स्टाफ और पुलिस कमिश्नरेट ने सोमवार को ट्रांसपोर्ट नगर से मुकुल मिश्रा को गिरफ्तार किया। वह लुधियाना के डिवीजन नंबर 2 में दर्ज एक मामले में भी ट्रायल का सामना कर रहा था।

मामला स्थानीय बदमाशों को कथित तौर पर अवैध हथियार सप्लाई करने से जुड़ा था। स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तारी के बारे में एनआईए को भी सूचित किया है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एनआईए के अधिकारी हत्या के मामले में मुकुल मिश्रा और धरमिंदर कुमार उर्फ कुणाल की तलाश में थे।
जर्मनी में बैठे हुए हैं साजिशकर्ता, कई और नेता निशाने पर
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद के नेता विकास बग्गा की हत्या की साजिश रचने वाले दो आरोपियों की पहचान हो गई है। दोनों आरोपी इस समय जर्मनी में बैठे हुए हैं। एनआईए ने दोनों पर ही 10-10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। एनआईए जांच चलने के कारण इन आरोपियों के नामों का खुलासा नहीं कर रही है।

इन्हें भारत लाने की पूरी कोशिश की जा रही है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि धरमिंदर से पूछताछ में ये खुलासा सामने आया है कि विश्व हिंदू परिषद के कई नेता अभी आतंकियों के निशाने पर हैं। धरमिंदर को समय-समय पर हथियार पंजाब पहुंचाने के आदेश दिए गए थे। हालांकि वह अभी पूरी साजिश व नेताओं के नामों का खुलासा नहीं कर रहा है।
आरोपियों को हथियार देने वाला गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने संयुक्त रूप से पंजाब में विश्व हिंदू परिषद नांगल इकाई के अध्यक्ष विकास प्रभाकर उर्फ विकास बग्गा की हत्या मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने संयुक्त रूप से पंजाब में विश्व हिंदू परिषद नांगल इकाई के अध्यक्ष विकास प्रभाकर उर्फ विकास बग्गा की हत्या मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी धरमिंदर कुमार उर्फ कुणाल ने हाई-प्रोफाइल इस हत्या मामले में आरोपियों को हथियार दिए थे। उसे हथियार पहुंचाने के लिए यूएई से निर्देश आए थे और उसने मध्य प्रदेश से चार हथियार पंजाब के नांगल में जाकर आरोपियों को दिए थे। एनआईए आरोपी पर इनाम घोषित करने जा रही थी।
स्पेशल सेल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पीएस कुशवाह ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद नांगल इकाई के अध्यक्ष विकास बग्गा की कन्फेक्शनरी की दुकान पर अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी। शुरू में ये मामला पंजाब के नांगल के रूप नगर थाने में दर्ज किया गया था।
बाद में हत्या का ये मामला मई, 2024 में एनआईए को स्थानांतरित कर दिया गया। स्पेशल सेल में तैनात एसीपी संजय दत्त की देखरेख में इंस्पेक्टर संदीप डबास की टीम को आरोपी के बारे में विशेष इनपुट मिले। उसके बाद दिल्ली पुलिस ने इस इनपुट को एनआईए के साथ साझा किया।
एसपी एनआईए, चंडीगढ़, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के डीसीपी मनोज सी, एसीपी संजय दत्त व इंस्पेक्टर संदीप डबास की टीम ने संयुक्त रूप से दबिश देकर ढोलेवाल, बाल्मीकि कॉलोनी, लुधियाना निवासी धरमिंदर कुमार उर्फ कुणाल को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने पूछताछ करने पर हत्या मामले में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली। आरोपी धरमिंदर कुमार उर्फ कुणाल पहले भी मध्य प्रदेश से अवैध हथियारों की आपूर्ति में शामिल रहा है और उसके खिलाफ मध्य प्रदेश और पंजाब में आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज हैं।