फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ‘Vishva Shanti Mahayajna’ organized at Akshardham Temple in Delhi On Vijayadasham

विजयादशमी पर्व : दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में भव्य विश्व शांति महायज्ञ, 108 यज्ञ कुंडों में दी गई आहुतियां

Tue, 20 Oct 2026 11:52 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 20 Oct 2026 11:52 AM IST
सार

विजयादशमी पर दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में भव्य ‘विश्व शांति महायज्ञ’ का आयोजन किया गया। जहां 30 स्वामियों और महंतों ने विश्व शांति के लिए वैदिक मंत्रों के साथ प्रार्थना की।

विज्ञापन
‘Vishva Shanti Mahayajna’ organized at Akshardham Temple in Delhi On Vijayadasham
अक्षरधाम मंदिर में ‘विश्व शांति महायज्ञ’ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजयादशमी के पावन अवसर पर नई दिल्ली स्थित स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर में भव्य ‘विश्व शांति महायज्ञ’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश-विदेश के विभिन्न मंदिरों से आए 30 स्वामियों और महंतों ने विश्व शांति के लिए वैदिक मंत्रों के साथ प्रार्थना की। हजारों श्रद्धालुओं ने यज्ञ के यजमान के रूप में भाग लिया और शुभ संकल्प लिए।

विज्ञापन
Trending Videos

‘Vishva Shanti Mahayajna’ organized at Akshardham Temple in Delhi On Vijayadasham
अक्षरधाम मंदिर में ‘विश्व शांति महायज्ञ’ - फोटो : अमर उजाला

इस विशेष पर्व के लिए अक्षरधाम परिसर को रंगोली, रंग-बिरंगी ध्वज-पताकाओं और तोरणों से सजाया गया था। महायज्ञ की शुरुआत सुबह छह बजे स्वामियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। वैदिक परंपरा के अनुसार, 108 यज्ञ कुंडों में पवित्र आहुतियां अर्पित की गईं। इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने भी भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘Vishva Shanti Mahayajna’ organized at Akshardham Temple in Delhi On Vijayadasham
अक्षरधाम मंदिर में ‘विश्व शांति महायज्ञ’ - फोटो : अमर उजाला

बीएपीएस (बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था) के प्रमुख गुरुवर महंत स्वामी महाराज ने विश्व शांति महायज्ञ की शुरुआत की थी। इसके बाद से हर वर्ष दशहरे के अवसर पर अक्षरधाम परिसर में विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया जाता है।

विज्ञापन

‘Vishva Shanti Mahayajna’ organized at Akshardham Temple in Delhi On Vijayadasham
अक्षरधाम मंदिर में ‘विश्व शांति महायज्ञ’ - फोटो : अमर उजाला

इस अवसर पर परम पूज्य महंत स्वामी महाराज का संदेश दोहराया गया। उन्होंने प्रार्थना की, “आज दुनिया में कहीं भी युद्ध, हिंसा और अशांति का जो माहौल है, वह जल्द समाप्त हो। सभी लोग प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ रहें। हर व्यक्ति के जीवन में आस्था, भक्ति और दृढ़ता का संचार हो। भगवान स्वामीनारायण के चरणों में हमारी यही प्रार्थना है।”

‘Vishva Shanti Mahayajna’ organized at Akshardham Temple in Delhi On Vijayadasham
अक्षरधाम मंदिर में ‘विश्व शांति महायज्ञ’ - फोटो : अमर उजाला
बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माने जाने वाले इस पर्व पर श्रद्धालुओं ने केवल अपने लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में शांति, एकता और भाईचारे के प्रसार के लिए भी प्रार्थना की। उपस्थित सभी लोगों ने अपने जीवन से नकारात्मकता, अहंकार और द्वेष को त्यागने तथा सकारात्मकता अपनाने का संकल्प भी लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed