{"_id":"a7e98a1756422e845521c95a7d7deb85","slug":"virat-kohli-happened-on-anger-anushka-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली का गुस्सा अनुष्का पर फूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विराट कोहली का गुस्सा अनुष्का पर फूटा
अमर उजाला, वैशाली
Updated Fri, 27 Mar 2015 12:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में बृहस्पतिवार को ऑस्ट्रेलिया से भारत को मिली करारी हार पर क्रिकेट प्रेमी भड़क गए। विराट कोहली के प्रदर्शन से नाराज दर्शकों ने अपना गुस्सा फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के पोस्टर जलाकर उतारा।
विज्ञापन
वैशाली सेक्टर-3 के लोगों ने अभिनेत्री और उनके साथ जोड़े जा रहे बल्लेबाज विराट कोहली के खिलाफ खूब नारेबाजी की। क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि अनुष्का शर्मा की वजह से विराट कोहली के प्रदर्शन पर प्रभाव पड़ रहा है। इसी वजह से टीम हार गई है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि अभिनेत्री की सिडनी में मौजूदगी ही टीम इंडिया की हार की वजह है। विराट कोहनी का बल्ला ही नहीं चला और एक रन पर आउट हो गए। विराट अगर रन बनाते तो भारत जीत जाता।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भी अभिनेत्री की मौजूदगी पर भारत हार गया था। अभिनेत्री के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों में राजकुमार चावला, टीलू गौतम, हेमंत अरोड़ा, सोनू भारद्वाज, तरुण, वंश, अमित, अभिषेक, पारस आदि मौजूद रहे।
वॉट्स एप पर जताया रोषः सोशल साइट्स पर लोग सुबह से ही अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। सबसे ज्यादा रैना और विराट कोहली पर लोगों ने कटाक्ष किए। कुछ लोगों ने तो अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को विराट कोहली के खराब प्रदर्शन का जिम्मेदार ठहराया।
क्रिकेट प्रेमी ने रखा था निर्जला व्रत
टीम इंडिया के क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंच पाने की उम्मीदें टूट गईं। मैच खत्म होते ही हॉट सिटी में चल रहा दुआ का दौर भी थम गया। वहीं भारत की जीत के लिए सुबह से निर्जला व्रत रखने वाला युवक भी शाम को गमगीन सा नजर आया।
न दुआएं कबूल हुईं न ही भारत विश्व विजेता बनने की सीढ़ी चढ़ सका। शालीमार गार्डन निवासी जय दीक्षित ने इंडिया की जीत के लिए निर्जला व्रत रखा था। उन्होंने बताया कि इंडिया के जीतने के बात व्रत खोलूंगा लेकिन मैच हारने के बाद तो वैसे ही भूख प्यास हर गई।
टीम इंडिया की हार से मायूस हुए खेल प्रेमी
वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया की शर्मनाक हार से खेल प्रेमियों को निराशा हुई। बृहस्पतिवार को वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच का सभी को इंतजार था।
सभी यही मान रहे थे कि टीम इंडिया इस बार वर्ल्ड कप जरूर जीतेगी। सुबह से ही लोग टीवी सेट से चिपक गए। आरडीसी स्थित गौड़ मॉल में भी मैच देखने के लिए सैकड़ों लोग घंटो खड़े रहे।
वहीं, सरकारी दफ्तरों में भी लोग स्कोर जानने के लिए काफी उत्सुक दिखे। कर्मचारी मोबाइल से कमेंट्री सुन रहे थे। जीत की उम्मीद लगाए प्रशंसक काफी तैयारी के साथ थे।
गौड़ मॉल खुलते ही वहां लगे बड़े टीवी स्क्रीन पर मैच देखने वालों का तांता लगना शुरू हो गया। आस्ट्रेलिया की पारी के बाद टीम इंडिया की पूरी पारी देखी।
जैसे-जैसे विकेट गिरते गए खेल प्रेमियों का उत्साह कम होता गया। बाजार, अस्पताल, बस अड्डा हर जगह लोग स्कोर जानने के लिए उत्सुक दिखे।