हिंसात्मक हुआ चुनाव, बेदी के दफ्तर पर हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी की सीएम पद की प्रत्याशी किरण बेदी के कृष्णानगर कार्यालय पर हमला हुआ है। माना जा रहा है कि बेदी के इस दफ्तर पर वकीलों ने हमला किया है। कांग्रेस और आप समेत सभी दलों ने इस घटना की निंदा की है।
सूत्रों के मुताबिक इस हमले में 2-3 लोगों के जख्मी होने की खबर है। इस मामले के साथ ही दिल्ली का ये चुनाव हिंसक हो चला है। हमले की जानकारी किरण बेदी ने अपने ट्विटर एकांउट से दी। उसके बाद इस घटना की जानकारी मिली।
चश्मदीद का कहना है कि यहां के नजदीक ही कड़कड़डूमा कोर्ट है जिससे आशंका जताई जा रही है कि यहीं से वकील यहां आए होंगे और बेदी के दफ्तर पर हमला कर दिया।
वकील नारेबाजी कर दफ्तर में घुस आए
सूत्रों का कहना है कि वकील नारेबाजी करते हुए आए और अचानक से दफ्तर में घुस गए। वहां मौजूद गाड़ियों पर तोड़फोड़ की। फिलहाल किरन बेदी अपने कृष्णा नगर दफ्तर नहीं पहुंची हैं।
आपको बता दें कि वकील पिछले काफी समय से किरन बेदी का विरोध कर रहे हैं। ये भी कहा जा रहा है कि इस प्रदर्शन में एक हजार वकीलों के शामिल होने की खबर है।
पिछले काफी दिनों से इन लोगों ने किरन के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। 31 जनवरी को वकीलों ने कड़कड़डूमा कोर्ट के बाहर बेदी का पुतला भी फूंका। वकील इस बाद से नाराज है कि कि किरण बेदी ने 1988 में वकीलों की पिटाई की थी और उनके चेंबर तोड़ डाले थे।