फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Violence in gurgaon after love marriage

लव मैरिज के बाद प्रेमी जोड़ो में खूनी संघर्ष

Wed, 11 Mar 2015 07:29 AM IST
Updated Wed, 11 Mar 2015 07:29 AM IST
विज्ञापन
Violence in gurgaon after love marriage

प्रेम विवाह को लेकर उपजे विवाद के कारण कारण गांव कंसाली में दो गुटों के बीच खूनी झड़प हो गई। जिसमें करीब 22 लोग घायल हो गए। उनमें पांच की  गंभीर हालत देखते हुए 4 को मेडिकल कॉलेज और एक को दिल्ली के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


इस झगड़े में 175 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। खबर लिखने तक 13 लोग गिरफ्तार कर लिए गए थे। गांव में तनाव को देखते हुए विभिन्न थानों की पुलिस कैंप कर रही है।
विज्ञापन

   
बताते हैं कि सोमवार की दोपहर गांव कंसाली के दो पक्षों में झड़प हो गई। शाम होते-होते झगड़ा खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। रात करीब 7 बजे दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान दोनों पक्षों के घरों में तोड़ फोड़, लूटपाट और आगजनी भी की गई। इस झगड़े में सर्वाधिक चोटें बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों को आई हैं।

छावनी में बदला गांव

Violence in gurgaon after love marriage

घटना के बाद डीएसपी फिरोजपुर झिरका यादराम मौके का निरीक्षण किया। माहौल की गंभीरता को देखते हुए नूंह, नगीना, पिनगवां, पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका पुलिस गांव कंसाली में कैंप कर रही है।

पुलिस ने  घायलों को चार एंबुलैंस में अल आफिया मांडीखेड़ा अस्पताल पहुंचाया। जहां से चार को मेडिकल कॉलेज नल्हड़ और एक को ट्रामा सेंटर दिल्ली भेज दिया गया।

घायल: हुसैन खां, सफी मोहम्मद, उस्मान, हकमुद्दीन, सुभान खां, कमरूद्दीन, निज्जर, दीन मोहम्मद, अरशद, फजरूद्दीन, रोबिन, जाहुल, अब्दुल मतीन, मुनफेद, मुर्सलीन, सकूनत, हारूनी, फरीदा, बशीरी, सफिया, जाहुल, हाजर।

महिला आयोग की नजर

Violence in gurgaon after love marriage

राशिद, आरिश, तालिम, मोहम्मद शाहिद, जफरूद्दीन, अलताफ, सद्दाम, शमसुद्दीन, हकमुद्दीन, तालिम खान, फजरू, तौफिक, मोहम्मद सफी  गांव कंसाली के दो प्रेमियों ने भागकर  9 जनवरी को चंडीगढ़ उच्च न्यायालय में शादी कर ली थी।

शादी से पहले दोनों की अदालत ने उम्र की जांच कराई थी। यह सबूत नगीना थाने में जमा रिपोर्ट बताती है। अभी प्रेमी जोड़ा नूंह के पुलिस शेल्टर हाउस में सुरक्षा के बीच रह रहा हे। दोनों अलग गौत्रपाल के हैं। लड़की को एक पक्ष नाबालिग बता रहा है।

कई बार हुई पंचायत
इस मामले मेंछोटी-बड़ी करीब 13 पंचायतें गांव घागस, कंसाली, शाहपुर व अन्य स्थानों पर हो चुकी हैं। दंहगल पाल के चौधरियों ने लड़की के नाबालिग व एक ही गांव में शादी होने को लेकर पंचायतें बुलाई थी। इस दौरान फैसला सुनाया गया था कि ऐसे मामलों से अनैतिक संबंधों को बढ़ावा मिलेगा। उसके बाद से दोनों पक्षों में तनाव था।

इस मामले में शाहपुर में हुई पंचायत में हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुमन दहिया भी  भाग ले चुकी हैं। इसके अलावा वह व कंसाली भी गईं थी। मेवात के एसएसपी बी सतीश बालान ने कहा कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed