फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vinod Kumar Binny will fight against Arvind Kejriwal in Delhi Assembly Elections

इनसे होगा केजरीवाल का मुकाबला

Tue, 11 Nov 2014 03:53 PM IST
Updated Tue, 11 Nov 2014 03:53 PM IST
विज्ञापन
Vinod Kumar Binny will fight against Arvind Kejriwal in Delhi Assembly Elections

दिल्ली की चुनावी जंग में आप के बागी विधायक विनोद कुमार बिन्नी भाजपा के लिए खास साबित हो सकते हैं। बिन्नी ने सोमवार को ऐलान किया है कि वह आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन


इतना ही नहीं बिन्नी ने प्रचार के दौरान केजरीवाल की पोल खोलने की भी बात कही। बिन्नी ने कहा, केजरीवाल नई दिल्ली सीट से दावेदारी करें या किसी दूसरी सीट से, मैं उनके खिलाफ ही मैदान में उतरूंगा। सूत्रों के अनुसार, लक्ष्मी नगर से विधायक बिन्नी भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं।
विज्ञापन


लेकिन अभी तक भाजपा ने उन्हें साथ लाने का फैसला नहीं किया है। भाजपा हवा का रुख भांपने की कोशिश कर रही है। केजरीवाल के खिलाफ अगर बिन्नी महौल बनाने में कामयाब होते हैं तो पार्टी उन पर दाव लगा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिन्नी के मुताबिक, केजरीवाल ने हर कदम पर झूठ बोला है। 49 दिनों की उनकी सरकार ने वादाखिलाफी की मिशाल कायम की है। आम जनता को मोहल्ला सभाओं के नाम पर ठगा गया है।

ये दिग्गज आप विधायक भी भाजपा में जा सकता है

Vinod Kumar Binny will fight against Arvind Kejriwal in Delhi Assembly Elections

आम आदमी पार्टी में असंतोष के सुर तेज होते जा रहे हैं। तिमारपुर से विधायक रहे हरीश खन्ना के बाद अब जंगपुरा के पूर्व विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रहे एमएस धीर ने पार्टी में लोकतंत्र खत्म होने का आरोप लगाया है।

धीर के मुताबिक, वरिष्ठ होने के बावजूद पार्टी के भीतर से उनके खिलाफ आवाज उठती रही है। इससे पार्टी की छवि को नुकसान हुआ। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। इसे धीर के भाजपा में जाने का संकेत माना जा रहा है। खास बात यह है कि धीर ने भी सारे विकल्प खुले होने की बात कही है।

बातचीत के दौरान धीर ने कहा कि प्रधानमंत्री बेहतरीन काम कर रहे हैं। उनकी अगुवाई में कई योजनाएं शुरू हुईं। अच्छे कामों की तारीफ करना गलत नहीं है। जिन्हें मोदी का काम नहीं दिख रहा है, वे बेवकूफ हैं। इस बीच उन्होंने साफ किया कि वह अब भी आप के सदस्य हैं। उन्होंने अपने इलाके में कई काम किए हैं, जिन्हें आम लोगों ने पसंद किया।

'आम आदमी पार्टी में खत्म हो चुका लोकतंत्र'

Vinod Kumar Binny will fight against Arvind Kejriwal in Delhi Assembly Elections

टिकट कटने के सवाल पर धीर ने कहा कि अभी तक उन्होंने टिकट की मांग ही नहीं की। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें इज्जत नहीं दी। उन पर बेबुनियाद आरोप मढ़े गए।

कुछ कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले दस माह में मैंने विधानसभा में काम ही नहीं किया, ऐसे में विकास कार्यों पर खर्च किए गए तीन करोड़ रुपये क्या मैंने अपनी जेब में डाल लिए।

मलाल इस बात का है कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने हमारी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। दूसरी तरफ धीर के आरोपों पर केजरीवाल ने पलटवार किया।

केजरीवाल ने कहा कि टिकट न मिलने पर इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। जो विधायक आम लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा होगा, उसे आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया जाएगा। फिलहाल, पूर्व विधायकों के कामकाज की समीक्षा चल रही है। अभी तक उम्मीदवारों के लिस्ट अंतिम रूप से तैयार नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed