फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Villagers will agitate, if delhi gov not accepts demands

26 को रोक देंगे दिल्ली का पानी?

Wed, 15 Jan 2014 04:30 PM IST
अमर उजाला, मुरादनगर
अमर उजाला, मुरादनगर Updated Wed, 15 Jan 2014 04:30 PM IST
विज्ञापन
Villagers will agitate, if delhi gov not accepts demands

विकास संघर्ष समिति के तत्वावधान में पाइप लाइन मार्ग निर्माण व चौड़ीकरण की मांग के लिए ग्रामीणों की मंगलवार को मकरेडा गांव कार्यालय पर एक बैठक हुई।

विज्ञापन


इसके तहत 26 जनवरी को होने वाली महापंचायत को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जंनसपर्क किया गया। सरना चौपला से 20 जनवरी को जनचेतना यात्रा प्रारंभ होकर टीला मोड़ पर समाप्त होगी।
विज्ञापन


विकास संघर्ष समिति सचिव सलेक भैया ने बताया कि प्रस्तावित महापंचायत में शामिल होने के लिए समाज सेवी अन्ना हजारे व पूर्व जनरल वीके सिंह को आमंत्रित किया गया है। महापंचायत में ही मांग न मानने पर दिल्ली की जलापूर्ति बाधित करने की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: वो पार्क में खाना खा रहे थे तभी...

सलेक ने बताया कि पाइप लाइन मार्ग निर्माण व चौड़ीकरण की मांग को लेकर मंगलवार को खुर्रमपुर, सलेमाबाद, सरना, जलालपुर, शोभापुर, असालतनगर, शाहपुर समेत अन्य गांवों में जनसंपर्क किया।

उन्होंने बताया कि बादशाही मार्ग पाइप लाइन निर्माण व चौड़ीकरण की मांग को लेकर समिति पिछले कई वर्षों से आंदोलन कर रही है, लेकिन सरकार की गलत नीतियों के कारण आश्वासन के अलावा कोई सार्थक पहल नहीं की गई।


समिति के तत्वावधान में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर मकरेड़ा गांव के सामने महापंचायत का आयोजन कर दिल्ली की जलापूर्ति बाधित करने की रणनीति तय की जाएगी। समिति 20 जनवरी को जन चेतना यात्रा पदयात्रा के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम करेगी।

पदयात्रा सरना चौपला से प्रारंभ होकर टीला मोड़ पर समाप्त होगी। समिति ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने जल्द कोई पहल नहीं की तो लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की रणनीति बनाई जाएगी। इस मौके पर जगदेव त्यागी, नरेन्द्र त्यागी, छत्रपाल, दिनेश त्यागी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed