फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Villagers upset by poor condition of house, broken doors and dirt

Delhi NCR News: बहीन के बारात घर की बदहाल हालत, टूटे दरवाजे और गंदगी से ग्रामीण परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहीन। गांव बहीन में बने बारात घर का आज कोई रखरखाव व साफ़ सफाई पर किसी का ध्यान नहीं है। सन 2008 -09 में हुकम सिंह पूर्व सरपंच के समय बनकर तैयार हुआ यह भवन एक सामुदायिक भवन है जिसमें सभी अपने विवाह,शादी, भात,छुचक, लगन,सगाई व अन्य प्रोग्रामों को यहां करते हैं। अभी 4 सितंबर को यहां इनेलो सुप्रीम अभय चौटाला ने जनसभा भी की थी। ग्रामीणों ने बताया कि यहां जो भी जनमानस अपना कोई प्रोग्राम करता है। उसे अपने आप यहां साफ सफाई करवानी पड़ती है। जबकि यह काम ग्राम पंचायत समिति का लेकिन लोगों ने बताया कि ग्राम पंचायत समिति इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही। इसका मुख्य दरवाजा टूटा पड़ा है। शौचालय के दरवाजे भी टूटे पड़े हैं। साफ सफाई पर कोई ध्यान नहीं है लोगों ने कहा कि यह होडल नूँह राजमार्ग पर गांव के मुख्य अड्डे पर स्थित है। लेकिन फिर इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं है।
------------------

लोगों से बातचीत
----गांव के मुख्य अड्डे पर स्थित यह सामुदायिक भवन होने के कारण अधिकांश लोग अपने सामाजिक आयोजन यहीं करना चाहते हैं। लेकिन साफ-सफाई और रखरखाव की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को मजबूरी में निजी वाटिका का रुख करना पड़ता है।--दीपचंद फौजी
विज्ञापन

----पूर्व सरपंच हुकम सिंह के कार्यकाल के बाद किसी ने इस सामुदायिक भवन की सुध नहीं ली। पंचायत की ओर से भवन की देखरेख और रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।---महेश बांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

--- मौजूदा सरपंच से भी कई बार भवन की स्थिति सुधारने के लिए कहा गया है। यह गांव का सामूहिक भवन है, इसलिए इसकी देखभाल और मरम्मत की जिम्मेदारी पंचायत की है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।---सतीश प्रधान
---यदि कोई व्यक्ति मजबूरी में यहां अपना आयोजन करता है तो उसे सबसे पहले पूरे भवन की साफ-सफाई करवानी पड़ती है। इसके अलावा बारिश के दौरान समस्या और बढ़ जाती है। भवन की समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण छत से पानी टपकता है। ---वीरेंद्र मास्टर

-- भवन बनने के बाद गांव में कई सरपंच रहे हैं और पहले से ही इसकी स्थिति खराब रही है। उनके कार्यकाल में भवन की टीन शेड बदलवाने सहित अन्य जरूरी काम कराए गए हैं। समय-समय पर साफ-सफाई भी करवाई जाती है। भवन गांव के मुख्य अड्डे पर स्थित होने के कारण नशेड़ी और शरारती तत्व यहां नुकसान करते रहते हैं। बारिश का मौसम समाप्त हो गया है, अब जल्द ही भवन में साफ-सफाई का काम कराया जाएगा।---विक्रम सिंह,सरपंच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article