फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   villagers beaten electricity employee in gurugram

गांव वालों ने बिजली कर्मियों से की मारपीट, मामला दर्ज  

Wed, 03 May 2017 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 03 May 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
villagers beaten electricity employee in gurugram
- फोटो : अमर उजाला

गांव अगोन में स्थित बिजली निगम के 33 केवीए के पावर हाउस पर कार्यरत कर्मचारियों के साथ गांव के लोगों द्वारा मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, कर्मचारियों को पावर हाउस से बाहर भगाने व मशीनों के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। एसडीई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार  बिजली निगम के अगोन स्थित 33 केवीए के पावर हाउस पर कार्यरत कर्मचारी के पास पर एक व्यक्ति ने मोबाइल से फोन किया कि गर्मी ज्यादा है और वह कोलगांव फीडर की बिजली चालू कर देें। बिजली कर्मी ने मना कर दिया।
विज्ञापन


इतने में ही फोन करने वाला शख्स  गाली गलौच करने लगा तथा नौकरी से निकलवाने की धमकी दी। लगभग 15 मिनट बाद अगोन गांव के 20 व्यक्ति पावर हाउस पर पहुंच गए। उन्होंने धमकी दी कि पावर हाउस के लिए उन्होंने जमीन दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने बिजली कर्मियों के साथ मारपीट करने के साथ-साथ लाइन मैन रामफल व सहायक लाइन मैन बलबीर को पावर हाउस से बाहर भगा दिया और पावर हाउस पर लगी मशीनों के साथ छेड़छाड़ करने लगे। ग्रामीणों ने जाते-जाते बिजली कर्मियों को जान से मारने की धमकी भी दी।

 ग्रामीणों द्वारा अगोन गांव के पावर हाउस पर बिजली कर्मियों के साथ की गई मारपीट, जान से मारने की धमकी देने, पावर हाउस से बाहर भगाने से गुस्सा व्याप्त है।एसडीई घनश्यामदास का कहना है कि  20 लोगों ने बिजली कर्मियों के साथ मारपीट की, बिजली कर्मियों को पावर हाउस से बाहर भगाने तथा मशीनों से छेड़छाड़ करने की घटना को अंजाम दिया है।


इन लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। वहीं थाना प्रबंधक रमेशचंद का कहना है कि  शिकायत मिल गई है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed