{"_id":"659b0a96cafd2eee190a205d","slug":"viksit-bharat-sankalp-yatra-is-now-ready-to-show-its-strength-in-delhi-also-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: राजधानी में भी दिखाई देगी विकसित भारत यात्रा की धमक, आज कार्यक्रम में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री-सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: राजधानी में भी दिखाई देगी विकसित भारत यात्रा की धमक, आज कार्यक्रम में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री-सांसद
Mon, 08 Jan 2024 02:03 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 08 Jan 2024 02:03 AM IST
सार
उत्तर नगर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद प्रवेश वर्मा के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहेंगे। वहीं पटेल नगर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैजयंत जय पांडा, सचिव अलका गुर्जर व केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के प्रत्येक नागरिक को सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई विकसित भारत यात्रा अब दिल्ली में भी अपनी धमक दिखाने को तैयार है। भाजपा ने इस मुहिम में कैबिनेट मंत्रियों को उतारने का निर्णय लिया है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, अर्जुन मुंडा, भूपेंद्र यादव समेत कई दिग्गज मंत्री दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में शरीक होंगे। देश के प्रत्येक नागरिक को सशक्त बनाना और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के रोडमैप पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की उपलब्धियों और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम को प्रदेश भाजपा की तरफ से सोमवार को आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव का बिगुल भी फूंकेगी। केंद्र की योजनाओं से ही अवगत नहीं किया जाएगा बल्कि कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और लोगों को इनका सीधा लाभ देना सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
उत्तर नगर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद प्रवेश वर्मा के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहेंगे। वहीं पटेल नगर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैजयंत जय पांडा, सचिव अलका गुर्जर व केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी मौजूद रहेंगी। इसी तरह लाजपतनगर में आयोजित कार्यक्रम में अर्जुन मुंडा, भुपेंद्र यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा व सांसद रमेश बिधूड़ी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
पश्चिमी दिल्ली में हुआ ग्रामोदय अभियान संवाद
इसी कड़ी में पश्चिमी दिल्ली लोकसभा में ‘ग्रामोदय अभियान संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खेड़ा डाबर, जाफरपुर कलां, उजवा, समसपुर खालसा, बापरोला, बक्करवाला, रणहौला और कोटला में ग्रामीणों से सौजन्य भेंट कर उनसे प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सांसद प्रवेश वर्मा ने संवाद किया। उनकी समस्याओं को सुना। गांव के विकास पर संवाद कर चर्चा की। युवाओं के लिए स्टेडियम बनवाने, यूनिवर्सिटी बनवाने, पानी की समस्या, चौपाल की मरम्मत, ट्यूबवैल की समस्या, सामुदायिक भवन बनाने व मरम्मत, पार्क बनाने, सड़क बनाने, तालाब का सौन्दर्यकरण करने, स्कूल की चारदीवारी, नाले की समस्या कूड़े की समस्या व अन्य मांगों के अनुसार उस स्थान को चिन्हित कर अधिकारियों को करवाई करने के आदेश दिया गया। कार्यक्रम में डीएम लक्ष्य सिंघल, एसडीएम ममता यादव समेत भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहें।