{"_id":"5f05c4eca7a7322b663c28a4","slug":"vikas-dubey-in-faridabad-one-bodyguard-and-two-helpers-arrested-later-sent-to-judicial-custody","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में विकास दुबे के लिए कमरा बुक करने वाला शख्स गिरफ्तार, दो अन्य साथियों को भी पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में विकास दुबे के लिए कमरा बुक करने वाला शख्स गिरफ्तार, दो अन्य साथियों को भी पुलिस ने दबोचा
Wed, 08 Jul 2020 07:00 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 08 Jul 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
इसी होटल में विकास दुबे के छिपे होने की मिली थी सूचना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला पांच लाख का इनामी विकास दुबे एक बार फिर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। हालांकि इस बार पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसके एक बॉडीगार्ड प्रभात उर्फ कार्तिकेय मिश्रा और दूर के रिश्तेदार पिता-पुत्र श्रवण मिश्रा और अंकुर मिश्रा को धर दबोचा है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार 9एमएम पिस्टल और 45 कारतूस बरामद किए हैं। इनमें दो पिस्टल कानपुर पुलिस से मुठभेड़ के दौरान विकास और उसके गुर्गों ने लूटी थीं। एसीपी क्राइम अनिल कुमार ने बताया कि मंगलवार को उन्हें विकास दुबे और उनके गुर्गों के बड़खल मोड़ स्थित ओयो गेस्ट हाउस में छिपे होने की खबर मिली थी।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने अपनी क्राइम ब्रांच की टीमों के साथ होटल को घेर लिया। हालांकि तब तक होटल में ठहरे विकास दुबे और प्रभात वहां से चेकआउट करके जा चुके थे। पुलिस ने होटल की सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उसमें विकास दुबे नजर आया।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने होटल के रिकॉर्ड को खंगाला तो पता चला कि विकास और प्रभात के लिए कमरा बुक कराने में फरीदाबाद के ही इंद्रा कांप्लेक्स में रहने वाले अंकुर मिश्रा की आईडी लगाई गई है। पुलिस तत्काल ही अंकुर के इंद्रा कांप्लेक्स के सेक्टर-87 स्थित मकान नंबर-38 पर पहुंची।
एसीपी ने बताया कि पुलिस को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मौके से आरोपी प्रभात, श्रवण और अंकुर को गिरफ्तार कर लिया। कार्तिकेय विकास दुबे का पड़ोसी और उसका बॉडीगार्ड भी है।
कानपुर में हुए पुलिस शूटआउट का वह नामजद आरोपी है। श्रवण और अंकुर पिता-पुत्र हैं और विकास के दूर के रिश्तेदार हैं। मूल रूप से कानपुर के ही रहने वाले श्रवण ने करीब आठ साल पहले इंद्रा कांप्लेक्स में मकान बनाया था। पिता-पुत्र दोनों ही शराब ठेकों पर काम करते हैं।
आरोपियों से पूछताछ के बाद रात भर पुलिस की कई टीम विकास दुबे की तलाश में दबिश देती रहीं, मगर वह हाथ नहीं आया। बुधवार दोपहर यूपी पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर उनका ट्रांजिट रिमांड मांगा।
एसीपी अनिल कुमार ने बताया कि कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद आरोपी प्रभात उर्फ कार्तिकेय मिश्रा को यूपी पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। जबकि अन्य दो आरोपी श्रवण और अंकुर को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
एसीपी अनिल कुमार ने बताया कि कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद आरोपी प्रभात उर्फ कार्तिकेय मिश्रा को यूपी पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। जबकि अन्य दो आरोपी श्रवण और अंकुर को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।