{"_id":"5d120bf08ebc3e132c68d20f","slug":"vijendra-gupta-wife-looted-by-thak-thak-gang-aap-attacks-delhi-police-and-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजेंद्र गुप्ता की पत्नी से लूट मामले में आप ने साधा निशाना, कहा- बिगड़ रही दिल्ली की कानून-व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजेंद्र गुप्ता की पत्नी से लूट मामले में आप ने साधा निशाना, कहा- बिगड़ रही दिल्ली की कानून-व्यवस्था
Tue, 25 Jun 2019 05:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 25 Jun 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
विजेंद्र गुप्ता-अरविंद केजरीवाल
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में कानून व्यवस्था बीते एक माह से लगातार सवालों के घेरे में है। एक साथ अलग-अलग वारदातों में कई लोगों की हत्याएं हो चुकी हैं। वहीं सोमवार को दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता की पत्नी के साथ हुई लूट के बाद दिल्ली पुलिस को लेकर राजनीति एक बार फिर तेज हो गई।
विज्ञापन
इस घटना के बाद आम आदमी पार्टी भाजपा पर हमलावर हो गई है और उसका कहना है कि विजेंद्र गुप्ता ने हमेशा पुलिस की वकालत की। दिल्ली में भाजपा के सात सांसद दोबारा चुने गए, लेकिन कानून व्यवस्था पर चर्चा नहीं की गई।
विज्ञापन
आप नेता आतिशी ने इस मामले में कहा, दिल्ली में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। 43 शूटिंग, एक दिन में 9 हत्याएं, एक महीने में 16 हत्याएं। कल शोभा विजेंदर गुप्ता से लूट की वारदात शहर के बीच में हुई है।
विज्ञापन
आतिशी ने आगे कहा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की पत्नी के साथ अगर ऐसी वारदात हो सकती है तो आम आदमी कैसे सुरक्षित होगा। दिल्ली पुलिस नदारद है सिर्फ ट्विटर पर सीएम केजरीवाल को जवाब देने में व्यस्त है। आंकड़ों के मुताबिक हम पूछना चाहते हैं कि क्या दिल्ली सुरक्षित है।
सीएम ने सहयोग की बात कही है, डेढ़ लाख कैमरा लगाने की कवायद शुरू हो गई है। बीजेपी को दिल्ली की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी।
आतिशी के अलावा सौरभ भारद्वाज ने भी इस मामले में भाजपा को आड़े हाथों लिया। सौरभ ने विजेंद्र गुप्ता की पत्नी के साथ हुए लूट मामले में कहा, ये चौंकाने वाली बात है कि ठक-ठक गैंग ने ये वारदात की। विजेंद्र गुप्ता ने हमेशा पुलिस की वकालत की। 7 सांसद दोबारा से चुने गए हैं, लेकिन लॉ एंड आर्डर पर चर्चा नहीं की गई।
सौरभ ने ये भी कहा कि, दिल्ली पुलिस किसकी जिम्मेदारी है एलजी की, गृह मंत्री की या फिर बीजेपी। पुलिस के क्राइम रिकॉर्ड के आंकड़े झूठे हैं। जवाबदेही हमें चाहिए सांसद घरों से बाहर निकलें। एलजी एसी में बैठकर क्या कर रहे हैं, ये बेशर्मी है। थाना लेवल कमेटी 5 साल से नहीं बन रही, विधायक कुछ नहीं कर सकता।
सौरभ आगे बोले कि, मैं खुश हूं कि विजेंद्र गुप्ता जी की पत्नी के साथ ये हुआ। बंग्लादेशी और रोहिंग्याओं के मामले में कौन रोक रहा है कार्रवाई के लिए, करें कार्रवाई।