फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vigilance Awareness Week: NDMC Secretary administered the oath of integrity

सतर्कता जागरूकता सप्ताह : एनडीएमसी सचिव ने दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 07:19 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) की ओर से चल रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत बुधवार को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। परिषद के वित्त सलाहकार एवं सचिव राकेश कुमार ने मुख्य सतर्कता अधिकारी आस्था लक्ष्मी और विशेष कार्य अधिकारी रंजना देसवाल की मौजूदगी में सभी विभागाध्यक्षों को यह शपथ दिलाई। परिषद यह सप्ताह 27 अक्तूबर से दो नवंबर तक राष्ट्रीय थीम सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी पर मना रही है।
विज्ञापन

इस पहल का उद्देश्य सरकारी कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी को बढ़ावा देना और भ्रष्टाचार-मुक्त समाज के निर्माण में नागरिकों की सहभागिता को प्रोत्साहित करना है। सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों में एनडीएमसी के विभिन्न विभाग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। जनस्वास्थ्य विभाग ईमानदारी के महत्व पर नुक्कड़ नाटक करेगा जबकि शिक्षा विभाग विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए वॉकथॉन, पोस्टर, ड्राइंग प्रतियोगिता और मैराथन आयोजित करेगा। कल्याण विभाग कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए वाद-विवाद, निबंध और क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित करेगा। इंजीनियरिंग विभाग खरीद और निविदा प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए वेंडर मीट करेगा, वहीं नागरिकों के लिए शिकायत निवारण शिविर भी लगाए जाएंगे। परिषद ने कहा कि इन प्रयासों के माध्यम से पारदर्शी शासन, नैतिक सुशासन और जनविश्वास को मजबूत करने का संकल्प दोहराया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed