Traffic Jam In Delhi NCR: ट्रैफिक एडवाइजरी के बीच जाम का झाम, गाजीपुर बॉर्डर पर रात तक रेंगती रहीं गाड़ियां
दिवाली से पहले दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर भयंक जाम का वीडियो सामने आया है। दिल्ली-यूपी के गाजीपुर बॉर्डर पर देर तक जाम की स्थिति रही।
विस्तार
दिवाली के दो दिन बचे हैं। आज धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। त्योहारों के बीच लोग अपने अपने घर जा रहे हैं और साथ ही बाजारों में खरीदारी भी हो रही है। इन सभी के बीच दिल्ली और एनसीआर में कई जगहों पर जाम की खबर है। दिल्ली-यूपी के गाजीपुर बॉर्डर पर देर तक जाम की स्थिति रही।
#WATCH | Delhi: Heavy traffic snarl witnessed at Ghazipur border ahead of #Diwali celebrations pic.twitter.com/4ISVTDIfL5
— ANI (@ANI) November 10, 2023
दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर भयंकर जाम लगा है। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी जाम ने ट्रैफिक की रफ्तार को रोक दिया है। वहीं दूसरी तरफ ग्रेटर नोएडा के ग्रेटर पर्थला से गौड़ चौक आने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार नजर आ रही है।
दिवाली से पहले दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे के गाजियाबाद में ट्रैफिक जाम लग गया है। यहां भी सड़क पर ट्रैफिक थम गया है। बीते गुरुवार को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई थी। जिसमें धनतेरस और दिवाली को लेकर लोगों से कई मार्गों पर जाने से बचने और कई मार्गों को डायवर्ट किया गया था। भीड़ की वजह से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सार्वजनिक परिवहन सेवा का इस्तेमाल करने की सलाह दी थी।
#WATCH | Ghaziabad: Heavy traffic jam witnessed at Delhi-Meerut Expressway ahead of #Diwali pic.twitter.com/xBxxX1qh3E
— ANI (@ANI) November 10, 2023
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की थी एडवाइजरी
खारी बावली में चर्च मिशन रोड, स्वामी विवेकानंद मार्ग, नया बाजार रोड, कनॉट प्लेस में पंचकुइयां रोड, इनर और आउटर सर्कल, कनॉट प्लेस, बाबा खड़क सिंह मार्ग, अशोक रोड और गोल मार्केट के आसपास का इलाका, करोल बाग में डीबीजी रोड, आर्य समाज रोड, गुरुद्वारा रोड, फैज रोड, सरोजिनी नगर में अफ्रीका एवेन्यू रोड, ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग, श्री विनायक मंदिर मार्ग, मोती बाग चौक और एम्स फ्लाईओवर के बीच रिंग रोड, राजमाता विजयाराजे सिंधिया मार्ग, सदर बाजार में आजाद मार्केट की तरफ वीर बंदा बैरागी मार्ग, बर्फ खाना चौक की तरफ रानी झांसी रोड, तीस हजारी कोर्ट के पीछे जोरावर सिंह मार्ग पुल मिठाई/खन्ना मार्केट सदर थाना रोड, कुतुब रोड, आजाद मार्केट रोड प्रभावित रहेंगे।
इसके अलावा बहादुरगढ़ रोड सेंट्रल मार्केट लाजपत नगर लाला लाजपत राय मार्ग, रिंग रोड, कैप्टन गौड़ मार्ग-। युसुफ सराय मार्केट/ग्रीन पार्क , अरबिंदो मार्ग, चौधरी हुकुम चंद मार्ग, गौतम नगर कट, नेहरू प्लेस में आउटर रिंग रोड चिराग दिल्ली से मोदी मिल, लाला लाजपत राय मार्ग, आस्था कुंज रोड,साकेत में जे-ब्लॉक और अनुपम सिनेमा मार्केट प्रेस एन्क्लेव रोड, एमबी रोड, प्रमोद महाजन मार्ग,ग्रेटर कैलाश इंद्र मोहन भारद्वाज मार्ग, हंसराज गुप्ता मार्ग,तिलक नगर जेल रोड, नजफगढ़ रोड,द्वारका सेक्टर 6 और 10 सड़क संख्या 202 और 221, गांधी नगर में रोड नंबर 57, गीता कॉलोनी पुस्ता रोड,कमला नगर, बंगला रोड, मंडेलिया रोड, कोल्हापुर रोड, न्यू चंद्रावल रोड, राजौरी गार्डन में मेजर सुदेश कुमार मार्ग आदि इलाके पूरी तरह प्रभावित रहने की आशंका है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि असुविधा से बचने, समय, ईंधन बचाने और प्रदूषण को कम करने के लिए आम जनता को बस, मेट्रो रेल और कार पूल आदि जैसे सार्वजनिक परिवहन की सेवाओं का इस्तेमाल करें।