मेट्रो में अस्सलाम-ए-इश्कुं यारा...: एक और वीडियो हुआ वायरल, लड़की से ज्यादा लोग 'चाचा' की कर रहे चर्चा
24 सेकेंड के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। खासकर वीडियो में नजर आ रहे बुजुर्ग की प्रतिक्रिया को लेकर लोग ज्यादा प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की लाइफ लाइन मानी जाने वाली मेट्रो पिछले कुछ दिनों से यात्रियों की अजीबोगरीब हरकत की वजह से चर्चा में है। जिसमें कभी मेट्रो के अंदर बिकिनी पहने लड़की तो कभी सीट पर बैठे एक लड़के के हस्तमैथुन (मास्टरबेशन) करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद यात्रियों और मेट्रो प्रशासन को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। इसी कड़ी में अब एक और वीडियो इस वक्त काफी वायरस हो रहा है।
वायरल वीडियो में एक लड़की अस्सलाम-ए-इश्कुं यारा...गाने पर जालीदार काले रंग के फुल स्लीव टॉप में नाचते हुए नजर आ रही है। इस दौरान वहां मौजूद एक बुजुर्ग खड़े हैं और वो बड़े ही आश्चर्य नजरों ने लड़की का नृत्य देख रहे हैं। उनके भाव से प्रतित हो रहा है जैसे उन्हें कुछ समझ ही न आ रहा हो कि ये लड़की आखिर नांच क्यों रही है।
Adding to the series of incidents, a new video has recently gone viral, capturing a girl dancing inside a crowded coach of the Delhi Metro.#viralTiktok #Delhi #Reels#instagramdown #DelhiMetro #ViralVideos #TikTok #Memes #viral2023 #instagram pic.twitter.com/hmWsVzwWnf
— Sohaan Khan (@being_sohaan) June 9, 2023
24 सेकेंड के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। खासकर वीडियो में नजर आ रहे बुजुर्ग की प्रतिक्रिया को लेकर लोग ज्यादा प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर लिखता है अंकल के तो एसी में भी पसीने छूट गए। दूसरी यूजर लिखता है, चाचा सोच रहे होंगे कि मैं तो मेट्रो में सफर कर रहा था...ये डांस बार में कहां से आ गया। एक अन्य यूजर ने मीम पोस्ट किया है जिस पर लिखा है ये मुजरा चल रहा है?
Uncle at the back b like - pic.twitter.com/HnvbhMcsjC
— Dishant Shah (@dishahnt) June 9, 2023
मेट्रो में लड़के की गंदी हरकत का वीडियो हुआ था वायरल
इससे पहले दिल्ली मेट्रो में एक लड़के का अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें मेट्रो में सीट पर बैठा एक लड़का हस्तमैथुन (मास्टरबेशन) करते हुए नजर आ रहा था। वह बगल में बैठी लड़की के सामने अश्लील हरकत करने लगता है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए 27 सेकेंड के वीडियो एक लड़का ट्रेन के अंदर बैठा था। उसके एक हाथ में मोबाइल था और दूसरे हाथ से गंदी हरकत कर रहा था। इतना ही नहीं उसके बगल में एक लड़की अपने दोस्त के साथ बैठी थी। लड़के की हरकत को देखकर लड़की वहां से चली जाती है। लड़की के जाने के बाद भी लड़का अश्लील हरकत जारी रखता है।
अप्रैल में बिकिनी गर्ल का वीडियो हुआ था वायरल
मेट्रो में बिकिनी पहनकर सफर करती एक युवती की वीडियो और फोटो तीन अप्रैल को वायरल हुआ था। जिसके बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने यात्रियों से मर्यादित कपड़े पहनने की अपील की थी। किसी के पहनावे से दूसरे यात्रियों की संवेदनाओं को ठेस नहीं पहुंचे की सलाह यात्रियों को दी थी।