फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Video of fight between two girl students in a college in Knowledge Park Greater Noida goes viral

कॉलेज परिसर बना WWE का रिंग: एक छात्रा ने दूसरी को बाल पकड़कर जमीन पर पटका, फिर जड़े कई थप्पड़, देखें वीडियो

Sat, 21 Dec 2024 12:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 21 Dec 2024 12:27 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने कॉलेज प्रशासन से संपर्क किया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि झगड़े की वजह व्यक्तिगत दुश्मनी बताई जा रही है।

विज्ञापन
Video of fight between two girl students in a college in Knowledge Park Greater Noida goes viral
छात्रा को पीटती लड़की - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

नॉलेज पार्क स्थित एक कॉलेज में दो लड़कियों के बीच हुई जबरदस्त मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना कॉलेज कैंपस में हुई, जहां दोनों लड़कियों के बीच किसी विवाद के चलते हाथापाई शुरू हो गई।

विज्ञापन


घटना के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक लड़की दूसरी लड़की के बाल खींचकर मार रही है। दोनों एक-दूसरे पर हमला कर रही हैं। वहां मौजूद अन्य छात्र-छात्राएं इस झगड़े को रोकने की बजाय तमाशबीन बने रहे और कई लोग वीडियो बनाते नजर आए। कुछ देर बाद दो लड़कियां पहुंचती हैं और बीच बचाव कर मामले को शांत कराती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने कॉलेज प्रशासन से संपर्क किया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि झगड़े की वजह व्यक्तिगत दुश्मनी बताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं की है।

विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन ने घटना की निंदा करते हुए पुलिस से कहा कि ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की जांच चल रही है और दोषी छात्रों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने कॉलेज परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। छात्रों और अभिभावकों ने कॉलेज प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। साथ ही सवाल किया है कि जब घटना हो रही थी कि तो कॉलेज के गार्ड कहां थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed