{"_id":"6a6cc87afcaac2559c014c4d","slug":"video-of-dcps-resignation-turns-out-to-be-fake-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-148527-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीसीपी के इस्तीफे का वीडियो निकला फर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीसीपी के इस्तीफे का वीडियो निकला फर्जी
विज्ञापन
- दिल्ली पुलिस ने एआई वीडियो के पीछे की साजिश का किया पर्दाफाश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जंतर मंतर पर सीजेपी के बैनर तले छात्रों के विरोध प्रदर्शन खत्म होने के बाद अब लोगों में अफवाह और भ्रम फैलाने की मंशा से कई फर्जी वीडियो और नकली जानकारियां फैलाई जा रही हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में कहा जा रहा था कि दिल्ली पुलिस के डीसीपी सुमित झा ने छात्रों के प्रदर्शन की वजह इस्तीफा दे दिया है। दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह वीडियो पूरी तरह से नकली है। इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई्र) और एडिटिंग की मदद से तैयार किया है। दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर वायरल हो रहे असली फुटेज करते हुए लिखा कि फैक्ट चेक दिल्ली पुलिस के डीसीपी सुमित झा के छात्र विरोध-प्रदर्शनों के कारण इस्तीफा देने का दावा करने वाला वायरल वीडियो पूरी तरह से फेक और एसआई से बनाया गया है। अभी तक 450 से ज्यादा पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल्स की पहचान की गई है। उनको ब्लॉक कराया जा रहा है। ये वही सोशल मीडिया हैंडल्स हैं जो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी एक्टिव थे