{"_id":"ee7a564832a4d2885171a671bf5fbd36","slug":"video-kid-brutally-beaten-and-torcherd-night-long-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियोः देखिए कैसे एक मासूम को दी गई थर्ड डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियोः देखिए कैसे एक मासूम को दी गई थर्ड डिग्री
ब्यूरो/अमरउजला, नई गाजियाबाद
Updated Sat, 15 Nov 2014 03:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद में चोरी के शक में सिक्योरिटी गार्डों ने एक मासूम को न केवल बेरहमी से पीटा बल्कि उसे रातभर बंधकर बनाकर रखा। इतना ही नहीं गार्डों ने 13 वर्षीय मोहित को कई बार पानी के ड्रम में डालकर थर्ड डिग्री की तरह टार्चर किया।
विज्ञापन
घायल बच्चे को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी तरफ, गार्डों का आरोप है कि मोहित ने डेढ़ लाख रुपये चुराए हैं। नए बस अड्डे के नजदीक छोटा कैला निवासी प्रमोद ने बताया कि महामाया स्टेडियम के पास बन रहे एलिवेटेड रोड पर कुछ गार्ड तैनात हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि बुधवार को बेटा मोहित रोड के पास दूसरे बच्चों के साथ गिल्ली-डंडा खेल रहा था। कुछ देर बाद जब वह जाने लगा तो एक छोटी सी सरिया मोहित ने उठा ली। तभी तीन-चार गार्डों ने उसे पकड़ लिया और चोरी करने की बात कहते हुए उसे पीटा और रात भर प्रताड़ित किया।
विज्ञापन
ड्रम के अंदर पानी में उसे कई बार डाला। परिजन रात भर उसे ढूंढते रहे। अगले दिन सुबह गार्डों ने पटेल नगर पुलिस चौकी से कुछ पुलिस कर्मियों को भी बुलवा लिया। पुलिस कर्मियों ने भी मोहित को थप्पड़ मारे।
बृहस्पतिवार को गार्ड मोहित को पुलिस चौकी ले आए। यहां तैनात एसआई ने गार्डों को भला-बुरा कहा तो गार्ड वहां से भाग गए। परिजनों को पुलिस ने फोन करके सूचना दी कि मोहित उनके पास है।
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बच्चे को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पटेलनगर चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि गार्ड बच्चे पर डेढ़ लाख रुपये चोरी करने का आरोप लगा रहे हैं। दोनों तरफ से अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
src="//www.youtube.com/embed/RLSECI9ccKE?list=UUP_wvXToU5ohFLbTAkatvsw"