फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Video glorifying suicide attack found on Omar phone

Delhi Blast: उमर के फोन में फिदायीन हमले के महिमामंडन का वीडियो, सुसाइड बॉम्बिंग को मानता था शहादत की मुहिम

Wed, 19 Nov 2025 04:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 19 Nov 2025 04:02 AM IST
सार

उमर ने आत्मघाती हमले को लेकर कई वीडियो बनाए और दावा किया कि इस तरह का काम धर्म में सबसे प्रशंसनीय है। जांच एजेंसियां मान रही हैं कि लोगों के दिमाग में जहर भरने के लिए उमर ऐसे वीडियो रिकॉर्ड करता था। 

विज्ञापन
Video glorifying suicide attack found on Omar phone
पुलवामा में जमींदोज उमर का घर... - फोटो : ANI

विस्तार

कार बम धमाका करने वाले आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर नबी के मोबाइल फोन में पुलिस को फिदायीन हमले को महिमामंडित करने वाला वीडियो मिला है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उमर का यह फोन बरामद कर लिया। उमर ने आत्मघाती हमले को लेकर कई वीडियो बनाए और दावा किया कि इस तरह का काम धर्म में सबसे प्रशंसनीय है। जांच एजेंसियां मान रही हैं कि लोगों के दिमाग में जहर भरने के लिए उमर ऐसे वीडियो रिकॉर्ड करता था। 

विज्ञापन


उमर का ऐसा ही करीब दो मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में कमरे में कुर्सी पर बैठा दिख रहा उमर कहता है, सुसाइड बॉम्बिंग बहुत गलत समझे जाने वाले विचारों में से एक है। यह दरअसल शहादत का अभियान है। वीडियो में उसके चेहरे पर किसी तरह की कोई परेशानी या डर नहीं है। हालांकि, रिकॉर्डिंग के दौरान वह कई बार लड़खड़ाता भी दिखा और फिर अचानक वीडियो खत्म कर देता है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया, यह अहम सबूत उमर के भाई जहूर इलाही को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद सामने आया। सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल के भंडाफोड़ के बीच इलाही को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पकड़ा। उसने बताया कि उमर 26 से 29 अक्तूबर तक कश्मीर में था। उसने उसे यह मोबाइल फोन यह कहकर दिया था कि अगर उसके बारे में कोई खबर सामने आए, तो इसे पानी में फेंक देना। इलाही पुलिस को उस जगह ले गया, जहां उसने फोन फेंका था। फोन क्षतिग्रस्त हो गया था, पर फोरेंसिक विशेषज्ञ अहम जानकारी निकालने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया, उमर इस्लामिक स्टेट (आईएस) और अल-कायदा की ओर से जारी आत्मघाती बम विस्फोटों के कट्टरपंथी वीडियो देखा करता था। इसके बाद ही उसने अपने भी वीडियो बनाए और आत्मघाती हमले को शहादत बताते हुए इसका महिमामंडन किया। ब्यूरो

बड़े संग्रह का हिस्सा है वीडियो
अधिकारियों के अनुसार, उमर ने वीडियो अप्रैल में बनाए थे। इनमें उसने कहा, जिहाद के संदर्भ में ऐसी कार्रवाइयां न सिर्फ जायज, बल्कि सराहनीय हैं। पुलिस के अनुसार यह वीडियो बड़े संग्रह का हिस्सा है। फोन जांच के लिए एनआईए को सौंप दिया गया है। 


उमर के भाई इलाही को हिरासत में लेगी एनआईए  अधिकारियों ने बताया कि एनआईए जल्द ही उमर के भाई जहूर इलाही को हिरासत में लेगी। एजेंसियां मान रही हैं कि उमर कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में फैले इस नेटवर्क का सबसे कट्टरपंथी और प्रमुख सदस्य था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed