फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vehicle thief arrested

Delhi NCR News: वाहन चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 08:41 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। हरिनगर थाना पुलिस ने जमानत पर जेल से बाहर निकलने के बाद वाहन चोरी करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश की पहचान पालम कॉलोनी निवासी रोहित के रूप में हुई है। बदमाश पर पहले से डेढ़ दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि झील पार्क के पास पुलिस टीम ने एक स्कूटी सवार को देखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह वहां से भागने लगा। थोड़ी देर पीछा करने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जांच करने पर पता चला कि स्कूटी हरि नगर से चुराई गई है। पूछताछ में पता चला कि रोहित पर पहले से 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसने जेल से बाहर निकलने के बाद वारदात को अंजाम देने के लिए हरिनगर से स्कूटी चुराई थी। पुलिस उससे पूछताछ कर अन्य आपराधिक मामलों की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed