ऑनलाइन गेम के लती बेटे ने की मां-बाप और बहन की हत्या, ले रखा था किराए पर कमरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के वसंतकुंज के किशनगढ़ में अपने माता-पिता और बहन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए 19 साल के युवक सूरज के बारे में एक बड़ा खुलासा सामने आया है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि सूरज को ऑनलाइन गेम पीयूबीजी खेलने की लत थी और उसने महरौली में किराये पर एक कमरा ले रखा था जिसमें वह कक्षा से गायब होकर अपने दोस्तों के साथ वक्त बिताता था।
यह जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी है। सूरज उर्फ सर्वनाम वर्मा ने बुधवार तड़के अपने पिता मिथिलेश, मां सिया और बहन की कथित तौर पर हत्या कर दी थी और घर में तोड़फोड़ की थी ताकि लगे कि वहां लूटपाट हुई है। लेकिन बुधवार शाम को ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि अदालत ने तिहरे हत्याकांड के आरोपी युवक को बृहस्पतिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वसंत कुंज के किशनगढ़ गांव में आरोपी ने अपने पिता, मां व छोटी बहन की हत्या कर दी थी। पुलिस ने युवक को पूछताछ के बाद बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया था।
पटियाला हाउस अदालत की महानगर दंडाधिकारी अंबिका सिंह के समक्ष दिल्ली पुलिस ने अर्जी दायर कर आरोपी सूरज को न्यायिक हिरासत में भेजने का आग्रह किया। पुलिस ने कहा कि सूरज ने अपने माता-पिता व छोटी बहन की हत्या की है। वह अपना अपराध स्वीकार कर चुका है। उसने माता-पिता की टोका टाकी तथा पिटाई व अपनी बहन के किसी युवक से बात करने से नाराज होकर इस वारदात को अंजाम दिया है।
वारदात करने के लिए देखता था सावधान इंडिया
वारदात को अंजाम देने के लिए वह सावधान इंडिया कार्यक्रम देखता था, मगर उसने उस तरीके से वारदात को अंजाम नहीं दिया। माता-पिता व बहन की हत्या के बाद वह काफी देर बैठा रहा।
इसके बाद उसने अलमारियों को खोलकर सामान बिखरा दिया। ताकि लगे की लूटपाट के लिए घर में तीन हत्याएं हुई हैं। डीसीपी देवेंद्र आर्य ने बताया कि आरोपी को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। उसे जो खाने को दिया जा रहा था, वह आराम से खा रहा था।
परिजनों के सामने स्वीकार की हत्या की बात
मिथिलेश के परिजन ने आरोप लगाया था कि पुलिस सूरज को बेवजह फंसाया गया है। डीसीपी देवेंद्र आर्य ने बताया कि परिजनों के इस आरोप को दूर करने के लिए बृहस्पतिवार सुबह सूरज को परिवार के अन्य सदस्यों से मिलवाया गया।
आरोपी परिजनों के सामने माता-पिता व छोटी बहन की हत्या की बात स्वीकार की। इसके बाद परिजन सूरज को छोड़कर चले गए। मिथिलेश के भतीजे शिवप्रताप ने बताया कि सूरज ने उसके परिवार के सदस्यों के सामने माता-पिता व बहन की हत्या करने की बात स्वीकार की है।
15 अगस्त से ही वारदात करने की ठानी
पुलिस के अनुसार 15 अगस्त को दिनभर पतंग उड़ाने को लेकर मिथिलेश ने सूरज की गली में पिटाई की थी। सूरज को लगा कि गली में पिटाई होने से उसकी बेइज्जती हो गई है। तब से उसने ठान लिया था कि वह पिता की हत्या कर देगा।
डीसीपी ने बताया कि मिथिलेश, सिया व नेहा के शव का बृहस्पतिवार सुबह पोस्टमार्टम हो गया। इसके बाद तीनों शव परिजनों को सौंप दिए। परिजन बृहस्पतिवार दोपहर को शवों को लेकर कनौज, यूपी के लिए रवाना हो चुके हैं।
बहन को तड़पते नहीं देख पाया तो पेट में कई बार मारा चाकू
वसंतकुंज के किशनगढ़ में माता-पिता व छोटी बहन की हत्या करने वाले आरोपी सर्वनाम उर्फ सूरज (19) ने पुलिस के सामने कई खुलासे किए हैं। आरोपी ने बताया कि उसने पहले बहन की गर्दन पर चाकू मारा फिर मां सिया पर हमला किया।
मां की मौत होने के बाद उसने देखा कि बहन नेहा फर्श पर पड़ी तड़प रही है। उससे बहन को तड़पते हुए देखा नहीं गया और उसने नेहा के पेट में चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। उसने और चाकू इसलिए मारे, ताकि उसकी बहन और ज्यादा न तड़पे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.