फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   vasant kunj triple murder accused arrested

ट्रिपल मर्डर: आरोपी ने किए कई खुलासे, कहा- बहन को तड़पते नहीं देख पाया तो पेट में कई बार मारा चाकू

Fri, 12 Oct 2018 06:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 12 Oct 2018 06:05 AM IST
विज्ञापन
vasant kunj triple murder accused arrested
- फोटो : अमर उजाला

वसंतकुंज के किशनगढ़ में माता-पिता व छोटी बहन की हत्या करने वाले आरोपी सर्वनाम उर्फ सूरज (19) ने पुलिस के सामने कई खुलासे किए हैं। आरोपी ने बताया कि उसने पहले बहन की गर्दन पर चाकू मारा फिर मां सिया पर हमला किया। मां की मौत होने के बाद उसने देखा कि बहन नेहा फर्श पर पड़ी तड़प रही है। उससे बहन को तड़पते हुए देखा नहीं गया और उसने नेहा के पेट में चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। उसने और चाकू इसलिए मारे, ताकि उसकी बहन और ज्यादा न तड़पे।  

विज्ञापन


डीसीपी देवेंद्र आर्य ने बताया कि आरोपी ने वारदात को अंजाम देने से पहले पिता मिथिलेश, मां सिया और बहन नेहा को परिवार की एलबम दिखाई थी। उसने परिवार के साथ ही खाना खाया और हंसी मजाक भी किया। सूरज का कहना है कि उसने एलबम इसलिए दिखाई थी, ताकि परिवार के किसी सदस्य को उस पर शक न हो। वह वारदात के लिए चाकू व कैंची खरीद कर लाया और अपने बैग में रखा था।
विज्ञापन


हालांकि, हत्या करने में उसने सिर्फ चाकू का ही इस्तेमाल किया। उसने रात तीन बजे वारदात की और फिर बाथरूम में जाकर हाथ-पैर धोए। साथ में चाकू को भी धोया। चाकू को धोने के बाद उसने उसे बेड के नीचे फेंक दिया।  सूरज के कपड़ों पर काफी खून भी लग गया था। कपड़ों पर खून लगे होने के बाद उसने शुरुआत में पुलिस से कहा था कि वह माता-पिता के गले लग रहा था, इसलिए उसके कपड़ों पर खून लग गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात करने के लिए देखता था ‘सावधान इंडिया’   

वारदात को अंजाम देने के लिए वह सावधान इंडिया कार्यक्रम देखता था, मगर उसने उस तरीके से वारदात को अंजाम नहीं दिया। माता-पिता व बहन की हत्या के बाद वह काफी देर बैठा रहा। इसके बाद उसने अलमारियों को खोलकर सामान बिखरा दिया। ताकि लगे की लूटपाट के लिए घर में तीन हत्याएं हुई हैं। डीसीपी देवेंद्र आर्य ने बताया कि आरोपी को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। उसे जो खाने को दिया जा रहा था, वह आराम से खा रहा था। 

परिजनों के सामने स्वीकार की हत्या की बात
मिथिलेश के परिजन ने आरोप लगाया था कि पुलिस सूरज को बेवजह फंसाया रही है। डीसीपी देवेंद्र आर्य ने बताया कि परिजनों के इस आरोप को दूर करने के लिए गुरुवार सुबह सूरज को परिवार के अन्य सदस्यों से मिलवाया गया। आरोपी परिजनों के सामने माता-पिता व छोटी बहन की हत्या की बात स्वीकार की। इसके बाद परिजन सूरज को छोड़कर चले गए। मिथिलेश के भतीजे शिवप्रताप ने बताया कि सूरज ने उसके परिवार के सदस्यों के सामने माता-पिता व बहन की हत्या करने की बात स्वीकार की है।  

15 अगस्त से ही वारदात करने की ठानी 
पुलिस के अनुसार 15 अगस्त को दिनभर पतंग उड़ाने को लेकर मिथिलेश ने सूरज की गली में पिटाई की थी। सूरज को लगा कि गली में पिटाई होने से उसकी बेइज्जती हो गई है। तब से उसने ठान लिया था कि वह पिता की हत्या कर देगा। डीसीपी ने बताया कि मिथिलेश, सिया व नेहा केशव का गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम हो गया। इसके बाद तीनों शव परिजनों को सौंप दिए। परिजन गुरुवार दोपहर को शवों को लेकर कन्नौज, यूपी के लिए रवाना हो चुके हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed