4 हजार की जगह एटीएम से निकलने लगे 40 हजार, मच गई छीनाझपटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैशाली सेक्टर-2 स्थित निजी बैंक के एटीएम में तकनीकी खराबी के चलते बृहस्पतिवार शाम नोटों की झड़ी लग गई। दो हजार निकालने आए युवकों के सामने जब 20 हजार रुपये निकल आए तो उनमें छीनाझपटी मच गई।
शोर और एटीएम में झगड़ा होते देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एटीएम बंद करवा दिया। तकनीकी टीम ने पहुंचकर शुक्रवार को एटीएम की मरम्मत की।
वैशाली सेक्टर-2 स्थित निजी बैंक के एटीएम से बृहस्पतिवार शाम कुछ युवक रुपये निकालने पहुंचे थे। एक युवक ने दो हजार रुपये निकाले तो 20 हजार रुपये निकल आए, जबकि उसके मोबाइल पर सिर्फ दो हजार निकलने का मैसेज आया।
चार हजार निकालने पर 40 हजार निकले
इसके बाद उसके साथ आए और युवक भी रुपये निकालने लगे। चार हजार निकालने पर 40 हजार निकले। इस बीच तीन-चार युवकों के बीच रुपये निकालने को लेकर छीनाझपटी शुरू हो गई।
शोर मचता देख वहां भीड़ जुट गई और लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद युवक रुपये लेकर भाग खड़े हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एटीएम बंद करवा दिया और बैंक को मामले की सूचना दी।
शुक्रवार शाम तकनीकी टीम पहुंची और एटीएम की जांच की। एसएचओ इंदिरापुरम प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि एटीएम के रुपये डालने के बाद नोटों की ट्रे खुली रह गई थी, जिसके बाद अधिक रुपये निकल गए। सीसीटीवी फुटेज से रुपये निकालने वालों की तलाश की जा रही है।