फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vaccination introduced to protect children from diseases like pneumonia, meningitis and sepsis

स्वास्थ्य: बच्चों के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, इन तीन गंभीर बीमारियों के लिए की टीकाकरण की शुरुआत

Thu, 15 Jul 2021 09:48 PM IST
संजीव कुमार झा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 15 Jul 2021 09:48 PM IST
सार

कंजुगेट वैक्सीनेशन की शुरुआत करने के अवसर पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह टीका काफी महंगा आता है, लेकिन दिल्ली सरकार अपने हर बच्चे की जिंदगी बचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
Vaccination introduced to protect children from diseases like pneumonia, meningitis and sepsis
अरविंद केजरीवाल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छोटे बच्चों को निमोनिया, मेनिनजाइटिस और सेप्सिस जैसी बीमारियों से बचाने के लिए न्यूमोकोकल कंजुगेट वैक्सीनेशन की शुरुआत की। इसकी शुरुआत करने के अवसर पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह टीका काफी महंगा आता है, लेकिन दिल्ली सरकार अपने हर बच्चे की जिंदगी बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने हर दिल्लीवासी से बच्चों को सभी टीके लगवाने की अपील भी की।

विज्ञापन


यह वैक्सीनेशन दिल्ली के 600 केंद्रों पर शुरू की गई है। यह वैक्सीन बहुत महंगी है। एक वैक्सीन 1500 से 6000 रूपये के बीच आती है और एक बच्चे को तीन इंजेक्शन लगाए जाते हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरूवार को पश्चिम विहार स्थित पालीक्लिनिक पर न्यूमोकोकल कोंजूगेट वैक्सीन (पीसीवी) का शुभारंभ करते हुए कहा कि अभी स्कूल खोलने का कोई विचार नहीं है। जब तक वैक्सीनेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती है, तब तक हम बच्चों के साथ कोई खतरा मोल नहीं ले सकते हैं।
विज्ञापन


 इस अवसर पर सत्येंद्र जैन ने कहा कि यह वैक्सीन बहुत महंगी है, जिसकी कीमत आमतौर पर एक निजी अस्पताल में लगभग 1,500 से 6000 रुपए होती है। बच्चों को गंभीर बीमारियों और मौत के खतरे से बचाने के लिए दिल्ली सरकार 600 केंद्रों पर मुफ्त में यह कार्यक्रम शुरू कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed