फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Uzbekistan woman misdeed after drinking intoxicant

Delhi: उज्बेकिस्तान की महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, बेटे का इलाज करवाने आई थी पीड़िता

Tue, 14 Mar 2023 07:58 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 14 Mar 2023 07:58 PM IST
सार

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि वह मूलत: उज्बेकिस्तान की रहने वाली है।

विज्ञापन
Uzbekistan woman misdeed after drinking intoxicant
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केएन काटजू मार्ग इलाके में उज्बेकिस्तान मूल की महिला ने अपनी सहेली के साथ सहमति संबंध में रहने वाले युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। वह अपने बेटे का इलाज करवाने के लिए भारत आई और फिर अपने देश के रहने वालों के पास काम करने लगी। पीड़िता ने आरोपी पर नशीला पेय पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि वह मूलत: उज्बेकिस्तान की रहने वाली है। वह अपने बेटे के डिस्क का इलाज करवाने के लिए साल 2019 में अपने देश से भारत आई थी। उसके बेटे का डिस्क ऑपरेशन हुआ। वह कुछ महीने अस्पताल में भर्ती रहा। इलाज होने के बाद वह अपने बेटे को दादी के साथ वापस अपने देश भेज दिया। उसने पुलिस को बताया कि बेटे के जाने के बाद दक्षिण दिल्ली में रहने वाले अपने देश के लोगों के पास रहने लगी और उनका खाना पीना और साफ सफाई करने लगी। काम करने के एवज में उसे कुछ रुपये मिलते थे।
विज्ञापन


अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी एक सहेली दिल्ली के एक युवक के साथ रोहिणी सेक्टर 15 में सहमति संबंध में रहती है। उसकी सहेली एक दिन उसे अपने घर ले गई। जहां पर आरोपी ने उसे वीजा की अवधि बढ़वाने में मदद करने का आश्वासन दिया। आरोप है कि पांच मार्च को आरोपी ने उसे जूस पीने के लिए दिया। जिसके पीते ही वह बेहोश हो गई। होश में आने पर पता चला कि आरोपी ने उसके सा दुष्कर्म किया है और उसका अश्लील वीडियो बना लिया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत केएन काटजू मार्ग थाने में की। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। शिकायत मिलने के बाद से आरोपी अपने घर से फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed