फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Uttarakhandi community gathers at Jantar Mantar to demand Keshav Negi's release.

Delhi NCR News: केशव नेगी की रिहाई की मांग के लिए जंतर मंतर पर उमड़ा उत्तराखंडी समाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड के ध्यानार्थ
विज्ञापन

-उत्तराखंड लोक मंच का प्रदर्शन, न्यायिक जांच और निष्पक्ष कार्रवाई की उठी मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
मालवीय नगर अग्निकांड मामले में आरोपी बनाए गए उत्तराखंड निवासी होटल के रसाेइये केशव सिंह नेगी के समर्थन में जंतर मंतर पर रविवार को प्रदर्शन किया गया। उत्तराखंड लोक मंच संगठन की अगुवाई में कई अन्य छोटे संगठनों ने मिलकर यह प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।
प्रदर्शन में दिल्ली एनसीआर समेत विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे उत्तराखंडी समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रदर्शन में उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने केशव नेगी की गिरफ्तारी को अन्यायपूर्ण बताते हुए तत्काल रिहाई की मांग की। उनके मुताबिक, मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। किसी बड़े चेहरे को बचाने के लिए केशव नेगी को फंसाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मालवीय नगर अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।
विज्ञापन


निर्दोष व्यक्ति को बनाया जा रहा बलि का बकरा
प्रदर्शनकारी विक्रम ने बताया कि अगर जांच निष्पक्ष तरीके से की जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी और केशव नेगी को न्याय मिलेगा। समाज किसी भी दोषी को बचाने के पक्ष में नहीं है, लेकिन निर्दोष व्यक्ति को सजा दिलाने या झूठे आरोपों में फंसाने का भी विरोध करेगा। उन्होंने बताया कि मामले में एक निर्दोष व्यक्ति को बलि का बकरा बना जा रहा है। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, मालवीय नगर होटल अग्निकांड एक बेहद दुखद घटना थी, जिसमें कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया। ऐसे में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन किसी निर्दोष व्यक्ति को केवल दबाव में आकर आरोपी बनाना न्याय व्यवस्था के साथ खिलवाड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने सांसदों पर साधा निशाना
उतराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने केशव नेगी की रिहाई की मांग को लेकर उत्तराखंड के सांसदों पर आरोप लगाया कि वह इस मामले पर अपराध पूर्ण चुप्पी साधे हुए है और एक निर्दोष को जेल भेज दिया गया है। इसलिए उन्होंने उत्तराखंड के पांचो सांसदों के इस्तीफे की मांग की।
हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग
प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग की। उनके मुताबिक, जांच किसी पूर्वाग्रह या दबाव के आधार पर नहीं, बल्कि केवल तथ्यों और सबूतों के आधार पर होनी चाहिए। अगर किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी गलत आधार पर हुई है तो उसे जल्द राहत मिलनी चाहिए।
जंतर मंतर पर गूंजे नारे
प्रदर्शन के दौरान जंतर मंतर पर न्याय की मांग को लेकर लगाए गए नारों से गूंजता रहा। लोगों ने हाथों में बैनर लेकर सरकार और प्रशासन से मामले की पुनः समीक्षा करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने जंतर मंतर पर केशव नेगी निर्दोष हैं के नारे लगाए। उतराखंडी समाज के लोगों के अनुसार, गिरफ्तारी से पहले तथ्यों और परिस्थितियों की गहराई से जांच होनी चाहिए थी। अगर किसी व्यक्ति के साथ अन्याय होता है तो उसके खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाना हर नागरिक का अधिकार है।

दिवंगतों को दी गई श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में मालवीय नगर होटल अग्निकांड में अपनी जान गंवाने वाले लोगों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed