{"_id":"5c8ae2cdbdec2213fb2cbbf8","slug":"uttar-pradesh-prize-miscreants-parvez-arrested-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी का इनामी बदमाश परवेज दिल्ली में गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग कर हो गया था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी का इनामी बदमाश परवेज दिल्ली में गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग कर हो गया था फरार
Fri, 15 Mar 2019 04:55 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 15 Mar 2019 04:55 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मेरठ (यूपी) के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ दिल्ली व यूपी में आठ से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी अपने साथियों के साथ यूपी के पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करके फरार हो गया था। इसके बाद यूपी पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। आरोपी ने अपने साथियों के साथ ज्वेलर्स को लूटने का प्रयास किया था।
अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डॉ. अजीत कुमार सिंगला के अनुसार, इंस्पेक्टर रजनीकांत शर्मा की टीम ने आरोपी मेरठ, यूपी निवासी परवेज (35) को गिरफ्तार किया है। वह नौचंडी, यूपी में दर्ज दो मामलों में वांछित था।
तीन मार्च को तीन हथियारबंद बदमाश शास्त्री नगर, मेरठ, यूपी में स्थित एक ज्वेलर की दुकान में घुस गए और दुकान को लूटने का प्रयास किया था। दुकानदार ने इमरजेंसी अलार्म दबा दिया था। इस कारण बदमाश दुकानदार व उसके बेटे पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। दुकानदार को गोली लगी थी। नौचंडी, मेरठ, यूपी थाने में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
पांच मार्च को यूपी के पुलिसकर्मियों ने जब आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी थी। बचाव में यूपी पुलिस ने भी फायरिंग की थी। पुलिस ने सावेज को गिरफ्तार कर लिया था। परवेज दूसरे साथी बबलू के साथ फरार हो गया था।
इसके बाद नौचंडी थाने में दूसरा मामला दर्ज किया गया था। बाद में मेरठ पुलिस ने बबलू को गिरफ्तार कर लिया था। परवेज इस गिरोह का सरगना है। दिल्ली पुलिस ने परवेज को यमुना बाजार, रैन बसेरा, दिल्ली से गिरफ्तार किया है।