Uttar Pradesh Result Live: बागपत में कांटे की टक्कर, अमेठी में राहुल ने मानी हार
{"_id":"5ce5f008bdec2207863abad3","slug":"uttar-pradesh-lok-sabha-election-2019-results-live-vote-counting-chunav-result-news-today","type":"live","status":"publish","title_hn":"Uttar Pradesh Result Live: बागपत में कांटे की टक्कर, अमेठी में राहुल ने मानी हार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 23 May 2019 08:48 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तर प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तर प्रदेश
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 23 May 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
Election Result Live
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
08:39 PM, 23-May-2019
बागपत सीट पर कांटे की टक्कर चल रही है। अब बीजेपी के सत्यपाल ने बढ़त बना ली है। वो 150 वोटों से आगे चल रहे हैं।
सत्यपाल (बीजेपी)- 479871
जयंत चौधरी- (गठबंधन)-479615
सहारनपुर से बसपा के फजलुर्रहमान की जीत।कैराना में भाजपा के प्रदीप चौधरी ने सपा की तब्बुसम को हराया।
महराजगंज सीट से दूसरे राउंड में बीजेपी प्रत्याशी पंकज चौधरी ने गठबंधन प्रत्याशी को हरा दिया है। बीजेपी के पंकज चौधरी को 716930 वोट मिले हैं। जबकि गठबंधन के अखिलेश सिंह को 381691 वोट मिले। कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत को 71606 वोट मिले। इस तरह बीजेपी प्रत्याशी पंकज चौधरी ने 335239 मतों से गठबंधन प्रत्याशी को करारी हार दिया।
08:32 PM, 23-May-2019
सूबे की पर्यटन मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी ने 20 साल के इंतजार के बाद अपने पिता की संसदीय सीट इलाहाबाद से अपनी किस्मत आजमाई। अपने राजनीतिक करियर के पांचवें लोकसभा चुनाव में पहली बार रीता बृहस्पतिवार को सांसद भी बन गईं। इसके पूर्व उन्होंने सपा के टिकट पर सुल्तानपुर से एवं कांग्रेस के टिकट पर इलाहाबाद से एक बार एवं दो बार लखनऊ से चुनाव लड़ चुकी हैं।
प्रयागराज की संसदीय सीट इलाहाबाद और फूलपुर में यह पहला मौका रहा जब किसी राष्ट्रीय दल ने दोनों ही सीटों पर महिला प्रत्याशी को टिकट दिया और दोनों ने ही विजय हासिल कर ली। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के अलावा विजय लक्ष्मी पंडित, विश्वनाथ प्रताप सिंह, कमला बहुगुणा की राजनीतिक जमीन फूलपर में पहली बार वर्ष 2014 में केशव प्रसाद मौर्य ने कमल खिलाया था। इसके बाद अब केशरी देवी पटेल ने इस संसदीय सीट से जीत हासिल की है। इस सीट पर कमल खिलाने के साथ केशरी ने न सिर्फ पार्टी के लिए भविष्य की राह आसान कर दी बल्कि, पिछले उपचुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी से मिली हार का हिसाब भी बराबर कर दिया।
झांसी - ललितपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा से अनुराग शर्मा ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की। उन्होंने सपा के उम्मीदवार श्यामसुंदर सिंह को 3 लाख से ज्यादा वोटों से परास्त किया। अनुराग के खाते में 805351 वोट आए तो वहीं, सपा प्रत्याशी श्यामसुंदर सिंह को 442023 वोट मिले।
विज्ञापन
08:04 PM, 23-May-2019
जयंत चौधरी ने फिर बनाई बढ़त पांच हजार वोटो से आगे। बिजनौर लोकसभा सीट से बसपा के मलूक नागर हुए विजयी। 65000 वोट के साथ मिली जीत। मलूक नागर को मिले चार लाख 99 हजार 508 वोट। भाजपा के भारतेंद्र को मिले चार लाख 34 हजार चार सौ 91 वोट। वहीं अमेठी में कांग्रेस प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने 50 हजार वोटों से बढ़त बना ली है।
ब्रज के आगरा क्षेत्र में एक बार फिर मोदी लहर चली। इसमें चार लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत तय हो चुकी है, जबकि फिरोजाबाद में सपा और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर है। मैनपुरी सीट पर भी भाजपा ने सबको चौंका दिया। भले ही यहां से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव पांचवी बार जीत रहे हों, लेकिन नतीजे सपा को सोचने पर मजबूर कर देगी। मथुरा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सिनेस्टार हेमा मालिनी ने एक बार फिर जीत का परचम लहराया। उन्होंने गठबंधन के रालोद प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र सिंह को 2.84 वोटों से हराया। इस सीट पर कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा।
हेमा मालिनी करीब 2.86 लाख वोटों जीतीं हैं। हेमा मालिनी को 661827 वोट मिले, वहीं रालोद प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र सिंह 375635 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस के महेश पाठक तीसरे स्थान पर हैं, जिन्हें महज 27747 वोट मिले।
सीकरी में भाजपा का 'राज'
फतेहपुर सीकरी के मैदान में भाजपा का राज बरकरार है। यहां से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर की जीत तय है। राजकुमार को अब तक 547465 वोट मिल चुके हैं, जबकि कांग्रेस के राज बब्बर 150061 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। वहीं बसपा के गुड्डू पंडित को 138946 वोट मिले।आगरा सीट पर भाजपा का झंडा बुलंद है। यहां से भाजपा प्रत्याशी एसपा सिंह बघेल जीत रहे हैं। बघेल 500918 वोट पाकर पहले स्थान पर हैं, वहीं बसपा के मनोज सोनी को 350527 वोट मिले हैं। सोनी दूसरे स्थान पर है। कांग्रेस की प्रीता हरित को महज 36439 वोट ही मिल पाए।
एटा लोकसभा सीट पर 1.24 लाख वोटों से भाजपा के राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया जीते। भाजपा को 54.94 प्रतिशत वोट मिले, जबकि गठबंधन के सपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह यादव को 41.9 प्रतिशत मत हासिल हुए हैं।
मैनपुरी के नतीजों से चौंकाया
सबसे चौंकाने वाले नतीजे मैनपुरी लोकसभा सीट पर आए हैं। भले ही यहां सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव जीत रहे हैं, लेकिन भाजपा के प्रेम सिंह शाक्य ने कड़ी टक्कर दी है। मुलायम की जीत का अंतर एक लाख तक नहीं पहुंचा है।07:42 PM, 23-May-2019
गोरखपुर और बस्ती मंडल की नौ लोकसभा सीटों पर फिर भगवा परचम लहराया है। 2014 की तरह इस बार भी भाजपा ने भाजपा ने सभी सीटें जीत ली हैं। सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस का खाता नहीं खुला है। ऐसी मोदी लहर चली कि विपक्ष पत्ते की तरह उड़ गया। सारे राजनीतिक और जातीय समीकरण ध्वस्त हो गए। गोरखपुर से भाजपा प्रत्याशी रवि किशन शुक्ला ने 3 लाख 1 हजार 664 मतों के अंतर से चुनाव जीता है। दूसरे स्थान पर गठबंधन प्रत्याशी रामभुआल निषाद रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी मधुसूदन त्रिपाठी की जमानत जब्त हो गई है।
गोरखपुर-बस्ती मंडल की नौ लोकसभा सीटों पर भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काम, नाम पर चुनाव लड़ा। इसका सकारात्मक नतीजा समाने आया है। बांसगांव से भाजपा प्रत्याशी कमलेश पासवान ने इस बार जीत की हैट्रिक लगाई है। 2009 और 2014 का चुनाव जीतने वाले कमलेश पर भाजपा ने दोबारा भरोसा जताया था, जिस पर वह खरे उतरे हैं। कमलेश ने 1 लाख 52 हजार 961 मतों के अंतर से चुनाव जीता है।
सतंकबीरनगर में भाजपा और गठबंधन के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई। शुरूआती चरण में गठबंधन प्रत्याशी भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी ने बढ़त बनाई थी लेकिन आखिरी तक जाते-जाते भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद ने उन्हें पीछे छोड़ दिया। प्रवीण निषाद ने 35 हजार 471 मतों के अंतर से चुनाव जीता है।
बस्ती, डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर), देवरिया, सलेमपुर, कुशीनगर और महाराजगंज का चुनाव भी भाजपा ने बड़े अंतर से जीता है।
गोरखपुर शहर
प्रत्याशी 2014 2019
भाजपा 51.8 60.54
सपा 21.75 35.07 (गठबंधन)
बसपा 16.95 ....
कांग्रेस 4.39 1.94
बांसगांव (सुरक्षित)
भाजपा 47.61 56.42
बसपा 26.02 40.54 (गठबंधन)
सपा 15.23 ----
कांग्रेस 5.77 ----
देवरिया
भाजपा 51.07 57.15
बसपा 23.77 32.59 (गठबंधन)
सपा 15.52 ----
कांग्रेस 3.88 5.03
सलेमपुर
भाजपा 45.83 50.71
बसपा 18.68 38.5 (गठबंधन)
सपा 18.66 ----
कांग्रेस 4.9 2.95
महराजगंज
भाजपा 47 59.19
सपा 12.27 31.41 (गठबंधन)
बसपा 13.25 ------
कांग्रेस 3.28 5.97
कुशीनगर
भाजपा 38.92 56.74
कांग्रेस 29.92 13.89
सपा 11.70 24.57 (गठबंधन)
बसपा 13.98 ----
संतकबीरनगर
भाजपा 34.47 43.97
बसपा 24.79 40.61 (गठबंधन)
सपा 23.73 ----------
कांग्रेस 2.1 12.08
बस्ती
भाजपा 34.11 45.06
बसपा 27.06 41.38 (गठबंधन)
सपा 30.91 ----
कांग्रेस 2.64 8.23
सिद्धार्थनगर (डुमरियागंज)
भाजपा 31.96 49.97
बसपा 20.8 39.26 (गठबंधन)
सपा 18.69 -----
कांग्रेस 9.42 6.15
---------------------
06:59 PM, 23-May-2019
गोरखपुर लोकसभा सीट से भाजपा के रवि किशन ने 3,01,664 मतों से जीत हासिल कर ली है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार राम भुआल निषाद को हराया है।
बलिया लोकसभा सीट से भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने गठबंधन के प्रत्याशी सनातक पांडेय को 13726 वोटों से हरा दिया है। सनातन को टोटल 448193 मत मिले तो वहीं भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त ने 461919 प्राप्त किए।
आजमगढ़ की दोनों लोक सभा सीटों पर गठबंधन जीत के नजदीक पहुंच गया है। लालगंज लोकसभा सीट से संगीता आजाद, भाजपा की नीलम सोनकर से 125322 वोटों से आगे है। संगीता ने 391854 मत हासिल किए। वहीं नीलम सोनकर ने 266532 वोट हांसिल किए। कांग्रेस के पंकज सोनकर को 12551 वोट मिले। वहीं आजमगढ़ सीट से अखिलेश यादव को 398494 वोट मिल चुके हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी निरहुआ को 235812 मत मिले हैं। अखिलेश यादव, भाजपा प्रत्याशी से 162681 वोटों से आगे चल रहे हैं। लालगंज लोकसभा सीट से जीत स्पष्ट होने के बाद विक्ट्री साइन दिखातीं बसपा प्रत्याशी संगीता आजाद।
सोनभद्र की राबर्ट्सगंज लोकसभा सीट से एनडीए के सहयोही दल अपना दल के प्रत्याशी पकौड़ी लाल कोल ने जीत दर्ज कर ली है। गाजीपुर में राउंड 16 राउंड में गठबंधन प्रत्याशी अफजाल अंसारी, भाजपा प्रत्याशी मनोज सिंन्हा से 58985 वोटों से आगे चल रहे हैं। मनोज सिंन्हा को 245465 मत और अफजाल अंसारी को 304450 वोट मिले हैं।
जौनपुर जिले की मछली शहर लोक सभा सीट पर भाजपा के वीपी सरोज अब गठबंधन प्रत्याशी से 2568 वोटों से आगे चल रहे हैं। गठबंधन प्रत्याशी को 453376 वोट और भाजपा के वीपी सरोज को 455944 मत मिले हैं। वहीं जौनपुर लोकसभा की मतगणना में गठबंधन प्रत्याशी श्याम सिंह यादव, भाजपा प्रत्याशी केपी सिंह से 68641 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के केपी सिंह को 389709 वोट, जबकि बसपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी श्याम सिंह यादव को 458350 वोट मिले हैं।
वाराणसी में प्रधानमंत्री ने पहले ही जीत दर्ज कर दी है। अब वह लीड कर रहे हैं। पीएम मोदी को अभी तक 668767 मत मिल चुके हैं, तो वहीं गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव को 193598 वोट मिले हैं और कांग्रेस के अजय राय को 151772 मत मिले हैं। पीएम मोदी, गठबंधन प्रत्याशी शालिनी से 475169 वोटों से आगे चल रहे हैं।
मिर्जापुर की राबर्ट्सगंज लोकसभा सीट से एनडीए के सहयोगी अपना दल पकौड़ी लाल जीत गए हैं। उन्होंने 54336 वोटों से जीत दर्ज रकी गई है। पकौड़ी लाल कोल ने गठबंधन प्रत्याशी भाईलाल कोल को 54336 वोटों से हराया है। भाई लाल कोल ने 393578 मत हासिल किए और कांग्रेस के भगवती प्रसाद चौधरी ने 35269 वोट हासिल किए।
06:57 PM, 23-May-2019
बागपत में दिलचस्प मुकाबला चल रहा है। एक बार फिर से 2079 वोट से जयंत चौधरी आगे हो गए हैं। वहीं बागपत में तेज हवा, बारिश के बीच जयंत चौधरी मतगणना स्थल पर आए, कार्यकर्ताओं से मिलकर वापस लौट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:19 PM, 23-May-2019
हाथरस संसदीय सीट का 27वां चक्र
राजवीर दिलेर- भाजपा- 589651
रामजीलाल सुमन- सपा- 357409
त्रिलोकी राम दिवाकर- कांग्रेस-19940
भाजपा प्रत्याशी राजवीर दिलेर 232242 मतों से सपा प्रत्याशी रामजी लाल सुमन से आगे हैं।
गोरखपुर से भाजपा प्रत्याशी रवि किशन 3 लाख 1664 वोट जीते। बांसगांव सीट से भी भाजपा प्रत्याशी कमलेश पासवान ने 1 लाख 52 हजार 961 मतों से जीत दर्ज की।
संभल लोकसभा 20 राउंड पूरे
भाजपा के परमेश्वर लाल सैनी को 354573
गठबंधन उम्मीदवार डॉ शफीकुरर्हमान बर्क को 461837 वोट मिले
डॉ बर्क 107264 वोटों से आगे चल रहे हैं।
मेरठ से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल ने कांटे के मुकाबले में गठबंधन के प्रत्याशी हाजी याकूब कुरैशी को हराया। उन्होंने 5004 वोटों से जीत हासिल की। मेरठ में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल की जीत के बाद सड़क पर डांसकर खुशी मनाते समर्थक।
भाजपा प्रत्याशी सिनेस्टार हेमा मालिनी एक बार फिर मथुरा संसदीय सीट से जीत हासिल की है। हेमा ने मथुरा सीट पर दूसरी बार जीत का परचम लहराया है। अब जीत की औपचारिक घोषणा होना बाकी है। गठबंधन के रालोद प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र सिंह दूसरे स्थान पर हैं। कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा।
जालौन लोक सभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी को मिली बड़ी जीत
- पांचवीं बार जीतकर जाएंगे 17वीं लोकसभा में
- भाजपा प्रत्यशी भानु प्रताप ने गठबंधन प्रत्याशी अजय कुमार को 1,57,155 वोट से हराया
- कांग्रेस प्रत्याशी ब्रजलाल खाबरी रहे तीसरे नंबर पर
- भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप वर्मा को मिले 5,79,536 मत
- गठबंधन प्रत्याशी अजय सिंह को मिले 4,22,381
- कांग्रेस प्रत्याशी बृजलाल खाबरी को मिले 89346 मत
रुझान- कन्नौज
- भाजपा सुब्रत पाठक- 409190
- गठबंधन डिम्पल यादव- 371283
कन्नौज लोकसभा सीट से भाजपा के सुब्रत पाठक 31283 मतों से आगे हैं।
रुझान- उन्नाव
- भजपा साक्षी महाराज 703507
- गठबंधन अरुण शंकर शुक्ला 302551
- कांग्रेस अन्नू टंडन 185634
- नोटा 11190
उन्नाव लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के साक्षी महाराज 400956 मतों से आगे हैं।
रुझान- फर्रुखाबाद 26वां चक्र
- भाजपा मुकेश राजपूत 514715
- गठबंधन मनोज अग्रवाल 318838
- कांग्रेस सलमान खुर्शीद 52119
- प्रसपा उदयपाल सिंह 9221
फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र में भाजपा 195877 मतों से आगे है।
रुझान- फतेहपुर 21वां चक्र
- भाजपा 486311
- बसपा 309864
- कांग्रेस 55798
- नोटा 12424
फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा 176447 वोट से आगे है।
06:12 PM, 23-May-2019
मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी की जीत लगभग तय हो चुकी हैं। हेमा मालिनी ने अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए इस बार अब तक 653048 मत प्राप्त किए हैं। दूसरे नंबर पर रालोद के कुंवर नरेंद्र सिंह है, जिन्हें 368434 वोट मिले हैं।
वाराणसी में पीएम मोदी ने अपनी पिछली जीत का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अभी 642060 मत मिले हैं। सपा-बसपा प्रत्याशी शालिनी यादव को 188143 मत और कांग्रेस के अजय राय को 145544 इतने वोट मिले हैं। पीएम मोदी गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव से 453,917 वोटों से आगे हैं।
गाजीपुर- गाजीपुर से सपा-बसपा से प्रत्याशी अफजाल अंसारी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। वह मनोज सिन्हा से 53261 मतों से आगे हैं। गठबंधन प्रत्याशी अफजाल अंसारी को 250637 मत मिले हैं, जबकि मनोज सिन्हा को 197376 मत मिले हैं।
आजमगढ़- आजमगढ़ लोकसभा सीट से सपा के अखिलेश यादव भाजपा के निरहुआ से 136473 वोटों से आगे चल रहे हैं। अखिलेश यादव को 314618 वोट मिले हैं, जबकि निरहुआ को 178145 वोट मिले हैं।
मिर्जापुर- मिर्जापुर से एनडीए की प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल, सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी रामचरित्र निषाद से 146764 मतों से आगे चल रही हैं। अनुप्रिया को 388037 मत, गठबंधन के रामचरित्र निषाद को 241273 वोट और कांग्रेस के ललितेशपति त्रिपाठी को 64497 वोट मिले हैं।चंदौली- चंदौली में अब तक 25 वे राउंड में भाजपा के महेंद्र पांडेय को 482590 वोट मिले हैं, जबकि गठबंधन के सपा प्रत्याशी डॉ संजय को 470815 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी डॉ पांडेय 11775 मतों से अब तक आगे चल रहे हैं। कांग्रेस की प्रत्याशी शिवकन्या को 20635 मत मिले।
रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र)- सोनभद्र की राबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर एनडीए सहयोगी अपना दल (एस) प्रत्याशी पकौड़ी लाल जीत गए हैं,लेकिन अभी मतगणना जारी है। पकौड़ी लाल को 445070 वोट मिले हैं। गठबंधन प्रत्याशी भाईलाल कोल को 391712 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के भगवती प्रसाद चौधरी को 34966 वोट मिले हैं। पकौड़ी लाल कोल, भाई लाल कोल से 53358 वोटों से आगे चल रहे हैं।
भदोही- भदोही लोकसभा सीट बीजेपी 30 हजार वोट से आगे है। भाजपा से रमेश चंद्र बिंद को 380262 मत मिले हैं। बसपा-सपा गठबंधन से रंगनाथ मिश्र को 350546 वोट मिले हैं।
बलिया- बलिया से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह मस्त आगे चल रहे हैं। उन्हें 263250 वोट मिले हैं, जबकि गठबंधन के सनातन पांडेय को 245342 वोट मिले हैं। सुभासपा विनोद को 16763 मिले हैं। वीरेंद्र सिंह मस्त, गठबंधन प्रत्याशी से 17950 वोटों से आगे चल रहे हैं।
घोसी (मऊ)- मऊ जिले की घोसी सीट से भाजपा प्रत्याशी हरिनारायण राजभर को अभी तक 175811 वोट मिले, जबकि गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय को 205996 वोट मिले। इस तरह से गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय 30185 वोटों से आगे चल रहे हैं।
जौनपुर- जौनपुर लोकसभा की मतगणना में गठबंधन प्रत्याशी श्याम सिंह यादव, भाजपा प्रत्याशी केपी सिंह से 68641 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के केपी सिंह को 389709 वोट, जबकि बसपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी श्याम सिंह यादव को 458350 वोट मिले हैं।
मछलीशहर- जौनपुर जिले की मछली शहर लोक सभा सीट पर भाजपा के वीपी सरोज अब गठबंधन प्रत्याशी से 2568 वोटों से आगे चल रहे हैं। गठबंधन प्रत्याशी को 453376 वोट और भाजपा के वीपी सरोज को 455944 मत मिले हैं।सलेमपुर- जौनपुर जिले की मछली शहर लोक सभा सीट पर सपा-बसपा गठबंधन त्रिभुवन राम, भाजपा के वीपी सरोज से 1579 वोटों से आगे चल रहे हैं। गठबंधन प्रत्याशी को 394613 वोट और भाजपा के वीपी सरोज को 393034 मत मिले हैं।
लालगंज- आजमगढ़ की लालगंज लोक सभा सीट पर गठबंधन प्रत्याशी संगीता आजाद, भाजपा की नीलम सोनकर से 81092 मतों से आगे चल रही हैं। गठबंधन प्रत्याशी को अभी तक 232224 मत, भाजपा प्रत्याशी को 151132 जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को पंकज मोहन सोनकर को 7717 मत मिले हैं।
06:06 PM, 23-May-2019
बहराइच- बहराइच लोकसभा सीट पर भाजपा के अक्षयबर लाल गौड़ को विजेता घोषित कर दिया गया है। इस सीट पर गठबंधन से सपा प्रत्याशी शब्बीर अहमद वाल्मीकि व कांग्रेस से सावित्री बाई फुले चुनाव लड़ रहे थे।
अंबेडकरनगर- अंबेडकरनगर लोकसभा सीट पर पांच राउंड की मतगणना के बाद बसपा प्रत्याशी रितेश पांडेय 297183 वोटों के साथ सबसे आगे बने हुए हैं जबकि भाजपा के मुकुट बिहारी वर्मा 221923 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर है। फूलनदेवी के पति व कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेद निषाद का पर्चा खारिज हो गया था। 2014 में मोदी लहर में भाजपा प्रत्याशी हरिओम पांडेय चुनाव जीते थे।
अमेठी- अमेठी लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी करीब 40 हजार वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी से आगे चल रही हैं। स्मृति ईरानी को 70015 वोट मिले। जबकि राहुल गांधी को 66298 वोट मिले।
सुल्तानपुर- इस सीट पर तीसरे राउंड में मेनका गांधी 196405 वोट ही मिले। वहीं बीएसपी के चन्द्रभद्र सिंह 193993 मतों से आगे चल रहे हैं। इसी सीट पर कांग्रेस के डॉ संजय सिंह को 16636 वोट मिले।
श्रावस्ती- श्रावस्ती सीट पर भाजपा के दद्न मिश्रा 239837 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर आ गए। वहीं गठबंधन के राम शिरोमणि को 258787 वोटों के साथ आगे आ गए। कांग्रेस प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह 29311 मतों के साथ तीसरे स्थान पर।
रायबरेली- यहां सोनिया गांधी को 219356 मत मिले, वे आगे चल रहे हैं। वहीं बीजेपी प्रत्याशी को 155582 वोट मिले हैं। रायबरेली में कांग्रेस प्रत्याशी सोनिया गांधी भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह से 5700 वोटों से आगे।
लखनऊ- लखनऊ लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह 406614 वोटों के साथ सबसे आगे। सपा प्रत्याशी पूनम सिन्हा को 184411 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम् 103681 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर।
मोहनलालगंज- मोहनलालगंज लोकसभा सीट पर बसपा उम्मीदवार सीएल वर्मा 252736 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर 297105 वोटों के साथ पहले स्थान पर आ गए। कांग्रेस प्रत्याशी आरके चौधरी 24818 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर।
इन सीटों पर ये उम्मीदवार मैदान में
फैजाबाद- फैजाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह 199658 वोट पाकर आगे चल रहे हैं। वहीं गठबंधन उम्मीदवार आनंद सेन यादव 159699 मतों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल खत्री 20503 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
सीतापुर- यहां भाजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा 160155 मतों के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं बसपा के नकुल दुबे 151292 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। कांग्रेस प्रत्याशी कैसर जहां 41779 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
बाराबंकी- इस लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र सिंह रावत 239430 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। इनसे पीछे सपा के राम सिंह रावत है उन्हें 188516 वोट मिले हैं। वहीं कांगेस के तनुज पुनिया 64804 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
इन सीटों पर इनके बीच है सीधा मुकाबला
कैसरगंज- इस सीट भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण शरण सिंह 284530 मतों के साथ आगे चल रहे हैं। उनके पीछे है बसपा के चंद्रदेव राम यादव को 164412 वोट मिले। तीसरे स्थान पर कांग्रेस के विनय पांडेय विन्नू, जिन्हे 17514 वोट मिले।गोंडा- भाजपा के मौजूदा सांसद कीर्तिवर्द्घन सिंह उर्फ राजा भैया इस सीट पर 283293 मतों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। उनके पीछे गठबंधन से सपा प्रत्याशी विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह है जिन्हें अभी तक 197158 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस से कृष्णा पटेल को 14978 वोट मिले।
लालगंज- इस लोकसभा सीट पर बीसपा प्रत्याशी संगीता आजाद 160926 वोटों के साथ आगे चल रही हैं। उनके पीछ भाजपा की नीलम सोनकर है, जिन्हें 106157 वोट मिले हैं।
05:29 PM, 23-May-2019
मुजफ्फरनगर से चौधरी अजित सिंह हार गए हैं। भाजपा के संजीव बालियान ने जीत दर्ज की है। वहीं जयंत और सत्यपाल सिंह के बीच कांटे की टक्कर जारी। जयंत चौधरी सत्यपाल सिंह से 49 वोटों से आगे चल रहे हैं। मुजफ्फरनगर में जीत के बाद संजीव बालियान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर की जनता का यह कर्ज नहीं उतार पाऊंगा। उन्होंने जिले में मेडिकल कॉलेज बनवाने की बात कही है। जातिगत राजनीति का अंत हो चुका है लेकिन सांप्रदायिक राजनीति का अंत करना होगा। मैं विकास का प्रयास करूंगा। जनता का फैसला है सभी को मानना पड़ता है।
सहारनपुर- 26 वां राउंड
कांग्रेस इमरान -194825
बसपा फजलुर्रहमान - 488680
भाजपा राघव लखनपाल-- 442621
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अमेठी में अपनी हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने स्मृति ईरानी को जीत की बधाई की। राहुल ने कहा कि जनता ने अपना फैसला सुना दिया है।