फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Uttar pradesh groom gave talaq after few hours of marriage in Bulandshahr

यूपी: दहेज में नहीं मिली मनपसंद कार, निकाह के कुछ देर बाद दूल्हे ने दे दिया तलाक

Sun, 03 Mar 2019 10:18 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 03 Mar 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
Uttar pradesh groom gave talaq after few hours of marriage in Bulandshahr
प्रतीकात्मक तस्वीर
बुलंदशहर के स्याना में दहेज में मनपसंद कार नहीं मिलने से नाराज वर पक्ष के लोगों ने बरात में हंगामा कर दिया। विवाह होने के बाद दूल्हे द्वारा तलाक देने की चर्चा होने पर वधू पक्ष के लोगों ने एतराज जताते हुए बरात को बंधक बना लिया। 
विज्ञापन


शनिवार को वर पक्ष के लोग स्याना पहुंचे व दोनों पक्षों के बीच फैसला हुआ। दूल्हा बिना दुल्हन लिए लौट गया। स्याना नगर क्षेत्र में शुक्रवार को शिकारपुर से बरात आई थी। बरात का वधू पक्ष के लोगों द्वारा स्वागत समेत भोज भी दिया गया था। 
विज्ञापन


वधू पक्ष द्वारा दहेज में सारा सामान व एक कार भी दी गई थी। लेकिन, वर पक्ष के लोगों द्वारा दहेज में मनपसंद कार देने की मांग की गई। इतना ही नहीं वर पक्ष के साथ आए बरातियों ने विवाह स्थल पर हंगामा शुरू कर दिया व खाने की मेज भी पलट दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर वधू पक्ष के लोगों ने कड़ा ऐतराज जताया व दहेज में मनपसंद कार की मांग पर बरात को बंधक बना लिया। शनिवार सुबह शिकारपुर से वर पक्ष की तरफ से कुछ प्रबुद्धजन पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। 

वधू पक्ष ने वर पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग का आरोप लगाया है। दोनों ओर से गहमा गहमी का माहौल रहा। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच फैसला हो गया। दूल्हा व उसके पिता समेत अन्य बरातियों को वापस शिकारपुर भेज दिया गया। वहीं, स्थानीय पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed