{"_id":"5f7d8a008ebc3e9be55bb033","slug":"uttar-pradesh-electricity-employees-back-on-work-after-37-hours-as-they-call-off-strike-against-privatisation-after-negotiating-talks-from-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबादः 37 घंटे बाद कार्य पर लौटे विद्युत कर्मी, निजीकरण का कर रहे थे विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबादः 37 घंटे बाद कार्य पर लौटे विद्युत कर्मी, निजीकरण का कर रहे थे विरोध
Wed, 07 Oct 2020 02:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 07 Oct 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
विद्युत कर्मियों ने वापस ली हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन प्रबंधन एवं विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बीच मंगलवार को वार्ता के बाद विद्युत कर्मी कार्य पर लौट आए हैं। 37 घंटे कार्य बहिष्कार के दौरान उपभोक्ताओं को दिक्कत झेलनी पड़ी थी और आपूर्ति बाधित होने से पानी का संकट भी कुछ जगह खड़ा हो गया था।
विज्ञापन
लोनी, साहिबाबाद, डासना में आपूर्ति बाधित होने की शिकायत मंगलवार लो मिली। शिकायत के बावजूद इन क्षेत्रों में विद्युत कर्मी कार्य के लिए नहीं पहुंचे। शाम से करीब चार से पांच घंटे आपूर्ति बाधित रही। गर्मी में लोगों के इंवर्टर भी जवाब दे गए।
विज्ञापन
रात को कुछ क्षेत्रों में फाल्ट की शिकायतों को विद्युत कर्मियों ने दूर किया। संघर्ष समिति के सह संयोजक अवधेश कुमार ने बताया कि लखनऊ में समिति और प्रबंधन के मध्य वार्ता में सहमति बनी है और कार्य बहिष्कार वापस लिया जा रहा है। कार्य बहिष्कार के दौरान जिले के करीब 1200 विद्युत कर्मी कार्य से विरत होकर मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना दे रहे थे।
विज्ञापन