{"_id":"5fcb250524c1cf20110fc269","slug":"uttar-pradesh-congress-president-ajay-kumar-lallu-reaches-ghazipur-border-up-delhi-border-to-support-farmers-protesting-against-the-new-farm-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लल्लू पहुंचे गाजीपुर बॉर्डर, कहा-सरकार क्यों नहीं सुन रही किसानों की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लल्लू पहुंचे गाजीपुर बॉर्डर, कहा-सरकार क्यों नहीं सुन रही किसानों की बात
Sat, 05 Dec 2020 11:43 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू
- फोटो : एएनआई
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने गाजीपुर बॉर्डर (यूपी-दिल्ली बॉर्डर) पर पहुंचकर किसानों के साथ कृषि कानूनों का विरोध किया।
इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा यह सरकार किसान विरोधी है। सरकार जमाखोरी को बढ़ावा देना चाहती है। किसान कई दिनों से सड़कों पर हैं, सरकार क्यों किसानों की बात नहीं सुन रही।
कांग्रेस किसानों के आंदोलन का पूरी तरह समर्थन करती है। उनका कहना है कि किसानों की मांगों को संसद में उठाया जाएगा। पार्टी हर तरह से किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि हम मांग करते हैं कि नए कानूनों को वापस लिया जाए।
लल्लू ने किसानों द्वारा 8 तारीख को भारत बंद के एलान पर कहा कि भारत बंद में शामिल होने का निर्णय कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का है। उनके निर्णय के बाद ही भारत बंद में शामिल होने का फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान कांग्रेस नेता सचिन चौधरी ने भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के साथ खड़ी है। कृषि कानून वापस होने चाहिए।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने यूपी गेट स्थित धरनास्थल पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के साथ सरकार की बुद्धि शुद्धि हेतु हवन किया। साथ ही 2 मिनट राकेश टिकैत के साथ अकेले में वार्ता की।

Uttar Pradesh Congress president Ajay Kumar Lallu reaches Ghazipur border (UP-Delhi border) to support the farmers protesting against the new farm laws. "This govt is anti-farmer. We demand that the new laws be withdrawn," he says. pic.twitter.com/B32zvi2YWb
— ANI UP (@ANINewsUP) December 5, 2020