{"_id":"5cf1821bbdec22071c2e0cd0","slug":"using-crpf-employee-identity-card-and-trapped-people-for-fraud-on-olx","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ कर्मी का पहचान पत्र इस्तेमाल कर की ठगी, ओएलएक्स पर फांसा शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ कर्मी का पहचान पत्र इस्तेमाल कर की ठगी, ओएलएक्स पर फांसा शिकार
Sat, 01 Jun 2019 01:06 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 01 Jun 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
नई दिल्ली के खजूरी खास इलाके में सीआरपीएफ कर्मी के पहचान पत्र के जरिये ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को सीआरपीएफ कर्मी बताकर ओएलएक्स पर कार बेचने का विज्ञापन दिया और कार खरीदने के इच्छुक व्यक्ति से करीब सवा लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपी के खिलाफ सीआरपीएफ के उस जवान ने भी शिकायत दर्ज करवा रखी है, जिसका फर्जी परिचय पत्र बनाकर आरोपी ठगी कर रहा है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, प्रमोद कुमार खजूरी खास में रहता है। वह गैस डिलीवरी का काम करता है। मार्च में उसने ओएलएक्स पर एक कार का विज्ञापन देखा। कार खरीदने के लिए उसने विज्ञापन पर दिए नंबर पर संपर्क किया। फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम नरेंद्र सिंह तोमर बताया। उसने कहा कि वह सीआरपीएफ में कार्यरत है और उसकी तैनाती चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर है। कार का सौदा 1.20 लाख में तय हुआ।
विज्ञापन
आरोपी ने प्रमोद को ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए कहा। प्रमोद का विश्वास जीतने के लिए आरोपी ने वर्दी पहने हुए अपना फोटो भेजा। साथ ही कहा कि पेमेंट करने के बाद वह एयरपोर्ट सर्विस के जरिये उसे कार भेज देगा। उसकी बातों में आकर प्रमोद ने कई किश्तों में उसे रुपये भेज दिए। रुपये मिलने के बाद आरोपी ने अपना फोन बंद कर दिया।
विज्ञापन
काफी प्रयास के बाद जब आरोपी से संपर्क नहीं हुआ, तो प्रमोद ने सीआरपीएफ के हेडक्वॉर्टर में नरेंद्र सिंह तोमर के बारे में जानकारी हासिल करने का फैसला किया। वहां उसकी मुलाकात नरेंद्र सिंह तोमर से हुई, जिसमें चौंकाने वाली बात सामने आई। सीआरपीएफ में तैनात नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि कोई उसके पहचान पत्र का फर्जी इस्तेमाल कर रहा है।