{"_id":"6a5e4a2da9aaf76e850af021","slug":"used-stolen-vehicle-to-buy-narcotics-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-146762-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नशीले पदार्थ खरीदने के लिए करता था चोरी के वाहन का इस्तेमाल, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नशीले पदार्थ खरीदने के लिए करता था चोरी के वाहन का इस्तेमाल, गिरफ्तार
विज्ञापन
नई दिल्ली। द्वारका जिले की सेंधमारी निरोधक शाखा ने 22 साल के वाहन चोर विशाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक चोरी की स्कूटी और दो चोरी की बाइक बरामद की हैं। आरोपी चोरी की गाड़ियों का इस्तेमाल नशीले पदार्थ खरीदने के लिए करता था।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि निरीक्षक बसंत कुमार को सूचना मिली, जिसके आधार पर सेक्टर-23 के पास घेराबंदी कर विशाल को होंडा एक्टिवा स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। यह स्कूटी बिंदापुर से चोरी की गई थी। पूछताछ के बाद आरोपी के निशानदेही पर द्वारका सीएनजी पंप के पास से दो बाइक और बरामद की गईं।
विशाल डाबड़ी इलाके का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि नशे की लत व बुरी संगत के कारण जेल से छूटने के कुछ समय बाद ही उसने फिर से दोपहिया वाहन चुराना शुरू कर दिया और इन्हें नशीले पदार्थों के कारोबार में इस्तेमाल करता था। ब्यूरो