फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Uranium levels in Delhi's groundwater exceed safe standards, a health hazard

Silent Health Emergency: दिल्ली के भूजल में यूरेनियम का स्तर सुरक्षित मानक से अधिक, स्वास्थ्य के लिए खतरा

Sun, 30 Nov 2025 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 30 Nov 2025 06:00 AM IST
सार

यह स्तर पीने के पानी के लिए खतरनाक माना जाता है। देशभर में भूजल की जांच करने वाले केंद्रीय भूजल बोर्ड (सीजीडब्ल्यूबी) की यह रिपोर्ट चिंताजनक है।

विज्ञापन
Uranium levels in Delhi's groundwater exceed safe standards, a health hazard
demo - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली में लिए गए 103 भूजल नमूनों में से करीब 12.63 प्रतिशत में यूरेनियम की मात्रा सुरक्षित सीमा 30 माइक्रोग्राम प्रति लीटर (30 पीपीबी) से अधिक पाई गई। यह स्तर पीने के पानी के लिए खतरनाक माना जाता है।

विज्ञापन


देशभर में भूजल की जांच करने वाले केंद्रीय भूजल बोर्ड (सीजीडब्ल्यूबी) की यह रिपोर्ट चिंताजनक है। रिपोर्ट 2024 में देश भर से इकट्ठा किए गए करीब 15,000 सैंपलों पर आधारित है।  विशेषज्ञों ने इसे साइलेंट हेल्थ इमरजेंसी बताया है। 
विज्ञापन


सीजीडब्ल्यूबी के अनुसार, दिल्ली के उत्तरी, उत्तर-पश्चिमी, पश्चिमी, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, रोहिणी, भलस्वा झील और नांगली राजपुरा समेत कई इलाकों में पानी के सैंपल भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) मानक से ऊपर पाए गए। कुछ जगहों पर यूरेनियम का स्तर 59 पीपीबी तक पहुंच गया जो सुरक्षित सीमा से करीब दोगुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यदि तत्काल कदम नहीं उठाए गए, तो यह दिल्ली निवासियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर दीर्घकालिक प्रभाव डाल सकता है। इसलिए नियमित मॉनिटरिंग बेहद जरूरी है। दिल्ली हर दिन करीब 125 मिलियन गैलन भूजल पीने और घरेलू उपयोग के लिए निकालती है, जिससे स्थिति और गंभीर हो रही है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत का अधिकांश भूजल सुरक्षित है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में यूरेनियम लगातार बढ़ रहा है। उत्तर-पश्चिम भारत के पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से प्रदूषण के हॉटस्पॉट हैं।


इसकी वजह भू-वैज्ञानिक कारण, भूमिगत पानी की कमी और एक्विफर की संरचना बताई जा रही है। भूजल में नाइट्रेट और फ्लोराइड का स्तर भी कई जगह बढ़ा हुआ पाया गया है, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed