{"_id":"57362eb24f1c1bb756919f60","slug":"upse-topers-met-cm-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":" यूपीएससी टॉपर्स ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीएससी टॉपर्स ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 14 May 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
सीएम केजरीवाल से मिलतीं यूपीएससी टॉपर टीना डाबी
- फोटो : अमर उजाला
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में टॉपर्स शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से मिले। इस दौरान मनीष सिसोदिया ने पहले प्रयास में पहली रैंक प्राप्त करने वाली टीना डाबी से कहा, आपने दिल्ली को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन
बाइस वर्षीय टीना ने लेडी श्रीराम कॉलेज से स्नातक किया है और राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय सूरजमल विहार से 12वीं तक की पढ़ाई की है। यूपीएससी परीक्षा में तीसरा रैंक पाने वाले जसमीत सिंह संधू और कुछ अन्य सफल आईएएस ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से मुलाकात की।
विज्ञापन
इस दौरान समाज कल्याण मंत्री संदीप कुमार भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सफल यूपीएससी परीक्षार्थियों और उनके परिजनों से मुलाकात के दौरान पढ़ाई के विषय और भविष्य की योजनाओं पर बात की।
विज्ञापन