फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UPSC result 2019 delhi police asi daughter vishakha yadav scores all india 6th rank know all about her

UPSC Result 2019: दिल्ली पुलिस के एएसआई की बेटी ने हासिल की छठी रैंक, पिता और अब्दुल कलाम से हैं प्रेरित

Tue, 04 Aug 2020 05:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी अभिषेक पांडेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
अभिषेक पांडेय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 04 Aug 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
UPSC result 2019 delhi police asi daughter vishakha yadav scores all india 6th rank know all about her
यूपीएससी परीक्षा में विशाखा यादव ने हासिल की छठी रैंक, तस्वीर में बाईं तरफ उनके पिता दिल्ली पुुलिस के एएसआई राजकुमार यादव और विशाखा को गुलदस्ता देते डीसीपी वेस्ट एंटो अल्फोंस - फोटो : अमर उजाला

UPSC Result 2019: सिविल सर्विसेज 2019 परीक्षा के परिणाम आज घोषित हो चुके हैं। इसमें दिल्ली पुलिस के एएसआई राजकुमार यादव की बेटी विशाखा यादव ने छठी रैंक हासिल की है। इस परिणाम के आने के बाद से ही उनके पिता के पास बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

विज्ञापन


विशाखा की उपलब्धि के बाद दिल्ली के द्वारका जिले के डीसीपी एंटो अल्फोंस ने उन्हें और वहीं तैनात उनके एएसआई पिता राजकुमार यादव को अपने दफ्तर में बुलाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही डीसीपी अल्फोंस ने विशाखा को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई भी दी। 
विज्ञापन


विशाखा ने दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी(डीटीयू) से बीटेक किया है। इसके बाद उन्होंने 2-2.5 साल तक उन्होंने बंगलुरु में नौकरी की। विशाखा ने करीब ढाई साल की नौकरी करने के बाद उसे छोड़कर सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशाखा का यह तीसरा प्रयास था जिसमें वह छठा रैंक लेकर आईं। विशाखा के पिता राजकुमार यादव ने बताया कि अपने सबसे पहले प्रयास में विशाखा ने ज्यादा पढ़ाई नहीं की। वह सुबह लाइब्रेरी चली जाती थीं और देर शाम तक लौटती थीं। इस तरह उन्होंने घंटो-घंटों पढ़ाई कर अपने तीसरा प्रयास में आईएएस की परीक्षा में छठा स्थान हासिल किया।

 
पिता और डॉक्टर अब्दुल कलाम हैं प्रेरणा
विशाखा ने बताया कि उनकी पहली प्रेरणा हमेशा उनके पिता रहेंगे क्योंकि वह पिता को देख-देखकर बड़ी हुई हैं और उनकी मेहनत और कठिन परिश्रम उन्हें हमेशा प्रेरणा देती है। इसके साथ ही भारत के पूर्व राष्ट्रपति व मिसाइल मैन डॉ. अब्दुल कलाम भी उनकी प्रेरणा हैं। वहीं महात्मा गांधी की आइडियोलॉजी से भी वह बहुत कुछ सीखी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed