थाने में पुलिस व महिलाओं के बीच चले लात-घूंसे
गाजियाबाद के कविनगर थाने में बुधवार रात पुलिस और महिलाओं में मारपीट हुई। लात-घूंसे और थप्पड़ चले। महिलाओं का आरोप है कि पुलिसवालों ने उनसे अभद्रता और छेड़खानी भी की।
वहीं, पुलिस कहना है कि 30-40 लोग कार से खींचकर भाई बहन को पीट रहे थे पुलिस मारपीट कर रहे एक आरोपी को हिरासत में लेकर थाने आई थी।
महिलाएं हिरासत में लिए गए आरोपी को जबरन छुड़ाकर ले जा रही थीं, इस पर उन्हें रोका गया। मामले में महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने देर रात 12:35 बजे सरकारी कार्य में बाधा डालने और भाई बहन ने मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्या ये है असली वजह?
एसएचओ ने बताया कि कविनगर निवासी इंजीनियर दंपति में काफी दिनों से विवाद है। पिछले दिनों क्रॉसिंग्स में महिला ने धरना देकर पति को गिरफ्तार करा दिया था।
उस पर दहेज उत्पीड़न का आरोप था और इस समय जेल से छूटा है। जबकि पत्नी सेक्टर-23 संजयनगर स्थित उसके मकान में ही रह रही थी।
बुधवार सुबह पति कुछ लोगों के साथ पहुंचा और पत्नी को घर से निकाल दिया। पत्नी परिवार के साथ घर के बाहर फिर धरने पर बैठ गई।
पति की बहन के साथ कुछ लोगों ने की छेड़छाड़
आरोप है कि पत्नी के साथ मौजूद कुछ लोगों ने पति और उसकी बहन से अभद्रता और मारपीट की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
वहां पहुंचकर पुलिस पत्नी पक्ष के एक व्यक्ति को मारपीट के आरोप में थाने ले आई और घायल को अस्पताल पहुंचाया।
उधर, लड़की की मां का आरोप है कि पुलिस ने बेकसूर को पकड़ा था, वह अपना पक्ष रखने थाने पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने मारपीट की और उसकी एक न सुनी।