फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Uproar after woman's death in a road accident

सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद हंगामा

Wed, 08 Feb 2017 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 08 Feb 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
Uproar after woman's death in a road accident
दुर्घटनास्‍थल। - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर डेल्टा-1, नवादा गोलचक्कर के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार बस नेे बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


वहीं टक्कर लगने के बाद दूर गिरने से पति बच गया।  हादसे में बाद आक्रोशित लोगों ने गोल चक्कर पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। 
विज्ञापन


मूलरूप से गांव सरकथल, थाना शिवाला (बिजनौर) निवासी योगेंद्र एक निजी कंपनी में सफाई कर्मचारी है और परिवार के साथ बिरौंडी गांव में रहता है। उसकी पत्नी बबिता (32) किसी मकान में काम करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दंपति के पास उनका भांजा गोलू (20) भी रहता है। मंगलवार सुबह लगभग 8:30 बजेे योगेंद्र और बबिता बाइक से अपनेे काम के लिए निकले थे। इस दौरान गोलू बाइक चला रहा था। बताया गया है कि तीनों ने ही हेलमेट नहीं लगाया था।

Uproar after woman's death in a road accident
दुर्घटनास्‍थल। - फोटो : अमर उजाला

जब वे नवादा गोलचक्कर पारकर आगे बढे तभी पीछे से आई तेजरफ्तार बस नेे बाइक में टक्कर मार दी। तेज टक्कर लगने से बाइक पर बैठा योगेंद्र दूर जा गिरा, जबकि बबिता व गोलू को बस ने कुचल दिया।

बबिता की मौके पर मौत हो गई और गोलू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद चालक बस  छोड़कर भाग गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद महिला के तीन बच्चेे सुमित, विनित और सबसेे छोटी बेटी किट्टू मौके पर पहुंच गए।

तीनों मां के शव के पास बैठकर रोते रहे। आक्रोशित लोगों ने बस पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए। आरोपियों की गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने गोल चक्कर पर जमा लगा दिया।

इस बीच पुलिस नेे मामूली सख्ती दिखाते हुए दो लोगों को हिरासत में भी ले लिया लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। जाम में शामिल लेबर चौक के मजदूरों ने नारेबाजी की। सूचना पर पहुंचे कासना कोतवाली प्रभारी सुधीर त्यागी ने लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर लगभग दो घंटे बाद जाम खुलवाया। उन्होंने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed